फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' को रिलीज हुए 25 साल बीत चुके हैं, लेकिन अमीषा पटेल का किरदार 'सकीना' आज भी पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय है। एक्ट्रेस ने बताया कि वहां की बुजुर्ग महिलाएं फोन पर भावुक होकर रोती थीं और कई माता-पिता ने अपनी बेटियों का नाम सकीना रखा।
विजय राघवेंद्र अभिनीत क्राइम-थ्रिलर 'सेकंड केस ऑफ सीताराम' अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है, जिसमें एक खूंखार साइको किलर और सुलझती-उलझती मर्डर मिस्ट्री दर्शकों को बांधे रखती है।
12 जून को रिलीज हुए 'धमाल 4' के ट्रेलर में खजाने की खोज पर निकली स्टारकास्ट डॉल्फिन, टाइगर और सांप से जुड़े रोमांचक सीन्स के साथ नजर आती है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
'नुक्कड़' और 'जबान संभाल के' जैसे शोज से घर-घर पहचान बनाने वाले अभिनेता दिनयार तिरंदाज का मुंबई में 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की खबर सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने शोक जताया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस 20' के होस्ट के तौर पर लौट रहे हैं और शो का प्रीमियर 21 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इस सीजन में टीवी के साथ-साथ ओटीटी और रियलिटी शोज के कई चर्चित चेहरों को घर में लाने की तैयारी है।
स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के विवादित बयान पर सुनील पाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अश्लीलता और गालियां परोसने वाले कलाकारों को 'चलता-फिरता आतंकवादी' बताते हुए वेन्यू पर सख्त नियम और सरकार से कड़े कानून की मांग की है।
काले हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' की रिलीज और प्रचार रोकने के लिए सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जबकि निर्माता पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
26/11 मुंबई हमले की पृष्ठभूमि पर बनी 'भारत भाग्य विधाता' उन गुमनाम किरदारों को सामने लाती है जिन्होंने बिना हथियार, सिर्फ हिम्मत और सूझबूझ से मौत को मात दी। कामा अस्पताल की नर्सों और स्टाफ की यह कहानी दर्शकों को भीतर तक झकझोर देती है।
प्राइम वीडियो और टीवीएफ ने कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' का ट्रेलर जारी कर दिया है। 23 जून को हिंदी में प्रीमियर होने वाली इस सीरीज में अमोल पाराशर के साथ इस बार दिनेश लाल यादव भी अहम भूमिका में जुड़ रहे हैं।
मुंबई के कामा अस्पताल में 26/11 की उस खौफनाक रात नर्स अंजलि कुल्थे ने अपनी जान की परवाह किए बिना 20 गर्भवती महिलाओं की रक्षा की। कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' इसी असल जीवन की नायिका की कहानी पर आधारित है।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के निर्माण और रिलीज पर रोक की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म उनके नाम, छवि और पहचान का बिना अनुमति व्यावसायिक इस्तेमाल कर रही है।
स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' का आज का एपिसोड भावनाओं और तनाव से भरा है, जहां एक ओर बेटी राही मां का प्यार ठुकरा देती है और दूसरी ओर तोशु पैसों के लालच में कैफे के राज़ दुश्मनों तक पहुंचा देता है।
टीवी और फिल्मों के जाने-पहचाने चेहरे रहे अभिनेता दिन्यार तिरंदाज का 11 जून को निधन हो गया। मुंबई के वाडिया बंगली में दोपहर 3:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
बॉक्स ऑफिस पर पिछली दो बड़ी फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद शाहिद कपूर ने माना कि अब वे स्क्रिप्ट अकेले नहीं चुनेंगे, बल्कि पूरी टीम के साथ मिलकर फैसला लेंगे।
दो अलग मिजाज की लड़कियों के इंदौर से पोंडिचेरी तक के सफर पर बुनी गई 'हीर सारा' खूबसूरत नजारों और दमदार अभिनय के बावजूद गहरे असर से चूक जाती है। पत्रलेखा और मानवी गागरू की जोड़ी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है।
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।