हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी के देवरी स्कूल के नवनिर्मित भवन में छात्रों को शिफ्ट न करने के मामले में सुक्खू सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा समय पर जवाब दाखिल न करने पर अदालत ने नाराजगी जताई है और अगली सुनवाई 5 अगस्त के लिए तय की गई है।
नीट यूजी 2024 पेपर लीक विवाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीन चिट देते हुए कहा है कि इस पूरे मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है।
मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय के भीतर संचालित कैंटीन को खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने सील करने का आदेश दिया है। कैंटीन में परोसे गए छाछ के गिलास में मक्खी मिलने की शिकायत के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। आज शीर्ष अदालत इस मामले में फैसला लेगी कि जमानत बरकरार रहेगी या उन्हें जेल जाना होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इन दिनों NEET परीक्षा विवाद को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि ओड़िशा के रहने वाले धर्मेंद्र प्रधान का हिमाचल प्रदेश से क्या खास रिश्ता है और कैसे शुरू हुई थी उनकी प्रेम कहानी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए BBMB ने पंडोह डैम से मंडी शहर तक छह अत्याधुनिक अलार्मिंग सिस्टम स्थापित किए हैं, जो पानी छोड़े जाने से पहले चेतावनी देंगे।
हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली टक्कर के बाद कार चालक और बाइक सवार आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक सरकारी शिक्षक ने अनोखा नवाचार किया है। अब छात्र केवल अपना नाम बोलकर उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे, जिससे शिक्षकों का काफी समय बचेगा और पूरा डेटा डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा।
नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से बिहार के गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। दियारा क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर चुके हैं और प्रशासन की तैयारियों पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।
पटना में नीट परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसक हंगामे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुनाल घोष के निलंबन के बाद बंगाल की राजनीति में उबाल आ गया है। दिलीप घोष ने इसे पार्टी के बिखराव और बौखलाहट का नतीजा बताया है।
NEET पेपर लीक और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में वंचित बहुजन आघाड़ी ने आज महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
बिहार के मुंगेर में दमनकोल झरने पर सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे कुंड में जा गिरा और उसकी मौत हो गई।
बिलासपुर उद्यान विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक खेती के लिए पॉलीहाउस लगाने पर 50 प्रतिशत की भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उठाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ के बालोद में ससुर और दामाद के अनोखे रिश्ते की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है, जहां ससुर ने अपने दामाद को न केवल रोजगार का साधन दिया, बल्कि बिना किसी निवेश के उसे आत्मनिर्भर बनाया। आज रविकांत गुप्ता अपनी चाट की दुकान के जरिए इलाके में मशहूर हो...
नई ख़बर या अपडेट आते ही आपके ब्राउज़र पर सूचना मिल जाएगी — कुछ भी मिस नहीं होगा।
आप इसे कभी भी बंद कर सकते हैं।