जीवनशैली
14 घंटे पहले
2
विचारों
इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। तीखी धूप, उमस, पसीना और प्रदूषण मिलकर हमारी त्वचा पर बहुत तेजी से असर डालते हैं। इस मौसम में चेहरा अक्सर बेजान, तैलीय और थका-थका सा दिखने लगता है। अगर आप किसी भी तरह के केमिकल का सहारा लिए बिना अपनी त्वचा में निखार लाना चाहते हैं, तो कुछ पारंपरिक घरेलू उपाय इसमें बड़े काम आ सकते हैं। ऐसे ही कुछ सरल ओवरनाइट देसी ब्यूटी हैक्स यहां बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप तपती गर्मी में भी अपनी त्वचा को सेहतमंद, कोमल और दमकता हुआ बनाए रख सकते हैं।
केसर और एलोवेरा जेल
गर्मियों में त्वचा को नमीयुक्त और चमकदार बनाए रखने के लिए केसर और एलोवेरा का मेल बेहद लाभकारी माना जाता है। एक बड़े चम्मच ताजे एलोवेरा जेल में 3-4 केसर के रेशे डालकर 15 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद रात को सोने से पहले इसकी एक पतली परत चेहरे पर लगाएं। केसर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दाग-धब्बों को हल्का करने में सहायक होते हैं, वहीं एलोवेरा त्वचा को गहराई तक नमी देता है।
चंदन और गुलाब जल
चंदन त्वचा को ठंडक देने और टैनिंग घटाने के लिए जाना जाता है। इसके लिए चौथाई चम्मच चंदन पाउडर में 2 बड़े चम्मच गुलाब जल मिलाएं। चेहरा साफ करने के बाद कॉटन की सहायता से यह मिश्रण चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को संतुलित करने, रोमछिद्रों को कसने और चेहरे को तरोताजा बनाने में मदद कर सकता है।
कच्चे दूध का इस्तेमाल
कच्चा दूध एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर उसे मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। एक बड़े चम्मच ठंडे कच्चे दूध को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह चेहरा धो लें। ऐसा करने से त्वचा साफ और ताजगी भरी नजर आ सकती है।
खीरा और पुदीना सीरम
गर्मियों में त्वचा को ठंडक देने और सूजन कम करने के लिए खीरे और पुदीने का मिश्रण कारगर साबित हो सकता है। खीरे का रस और पुदीने की पत्तियों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है, जबकि पुदीना त्वचा को ठंडक देकर पसीने और गर्मी से होने वाली परेशानियों को कम करने में सहायक हो सकता है।
Comments
0 comment