तेज प्रताप यादव ने बताया अपना गुरु, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर बिहार एक घंटा पहले 2
जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे बरसाना के संत श्री रमेश बाबाजी महाराज को अपना गुरु मानते हैं और नियमित रूप से उनके भजन व कथा सुनते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर अपने गुरु के बारे में जानकारी दी और साथ ही उनकी तस्वीर भी पोस्ट की।

एक्स पोस्ट में क्या लिखा

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, "ब्रजभूमि बरसाना के परम पूज्य संत श्री रमेश बाबाजी महाराज के श्रीचरणों में मेरा कोटि-कोटि प्रणाम। मैं नियमित रूप से उनके भजन और कथा सुनता हूं, जिनसे मेरे मन को अपार शांति और भक्ति की अनुभूति होती है। मान मंदिर की पावन पहाड़ियों पर निवास करने वाले बाबाजी महाराज अपना संपूर्ण जीवन श्री राधा-कृष्ण की सेवा, भक्ति और लीलाओं के प्रचार-प्रसार में समर्पित किए हुए हैं। मेरे पिता भी उनका अत्यंत सम्मान करते हैं, और मैं उन्हें अपना गुरु मानता हूं। ऐसे विरक्त संत बहुत दुर्लभ होते हैं, जो अपने जीवन से भक्तों को प्रेम, भक्ति और भगवान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। राधे-राधे।"

कृष्ण भक्ति में रहते हैं लीन

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप यादव अक्सर कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आते हैं और समय-समय पर उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन की यात्रा भी करते रहते हैं। उनके गुरु रमेश बाबा बरसाना में ही निवास करते हैं। यहां एक भव्य मंदिर स्थित है, जहां लोक नृत्य का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है और भक्तजन राधा जी की भक्ति में लीन रहते हैं।

बरसाना का मान मंदिर और रमेश बाबा

बरसाना का मान मंदिर खासा प्रसिद्ध है और रमेश बाबा यहीं रहते हैं। वे लंबे अरसे से भगवान की भक्ति में रमे हुए हैं और उनके अनुयायियों की संख्या भी काफी अधिक है। ब्रज क्षेत्र में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!