मई में टाटा मोटर्स की बिक्री 42% उछली, जानिए पैसेंजर कारों के आंकड़े ऑटो 14 घंटे पहले 2
मई महीने में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 59,790 यूनिट पर पहुंच गई। इलेक्ट्रिक गाड़ियों और कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई।

टाटा मोटर्स सेल्स: मई के महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिला है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की कुल बिक्री इस दौरान 42 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाते हुए 59,790 यूनिट पर पहुंच गई। इसके मुकाबले मई, 2025 में कंपनी ने 42,040 पैसेंजर कारों की बिक्री की थी।

कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि घरेलू बाजार में पैसेंजर कारों की बिक्री सालाना आधार पर 41,557 यूनिट के मुकाबले 42 प्रतिशत बढ़कर 59,090 यूनिट हो गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में टाटा की पैसेंजर कारों की बिक्री मई, 2026 में 700 यूनिट रही, जो पिछले साल मई के 483 यूनिट की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक है।

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भी शानदार बढ़त

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया कि इस अवधि में उसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के अनुसार, उसकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की बिक्री अब तक के सर्वोच्च स्तर 10,517 यूनिट पर पहुंच गई। इससे भारत के इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्टेशन क्षेत्र में कंपनी की पकड़ और बाजार हिस्सेदारी और मजबूत हुई है।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़ी

पैसेंजर व्हीकल्स के साथ-साथ टाटा मोटर्स की कुल कमर्शियल गाड़ियों की बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़कर 32,850 यूनिट हो गई, जो मई, 2025 में 28,147 यूनिट रही थी। टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स के मुताबिक, पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 30,784 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि मई, 2025 में यह आंकड़ा 25,872 यूनिट था। हालांकि कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार 9 प्रतिशत घटकर 2066 यूनिट रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 2275 यूनिट था।

HM और ICV की बिक्री में 10 प्रतिशत की वृद्धि

इस बीच, घरेलू स्तर पर मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहन तथा इंटरमीडिएट वाणिज्यिक वाहन (HM & ICV) की बिक्री मई, 2025 की 12,406 यूनिट के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 13,679 यूनिट हो गई। मई, 2026 में एमएच एंड आईसीवी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कुल बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 14,596 यूनिट रही, जबकि मई, 2025 में यह 13,614 यूनिट थी।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!