एमपी के सरकारी कॉलेज में परीक्षा से डेढ़ माह पहले ही सोशल मीडिया पर पहुंचा प्रश्न पत्र, एग्जाम रद्द मध्य प्रदेश 3 महीने पहले 48
मध्य प्रदेश के एक कॉलेज में बीए और बीकॉम फाइनल ईयर की अंग्रेजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र इम्तिहान से करीब डेढ़ महीने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर मौजूद होने का आरोप है, जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर 22 जून की नई तारीख तय की गई है।

नीट पेपर लीक को लेकर मचे बवाल की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मध्य प्रदेश के सीधी जिले से परीक्षा की साख पर सवाल उठाने वाला एक और मामला सामने आ गया है। जिले के पीएम श्री संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई बीए और बीकॉम अंतिम वर्ष की अंग्रेजी विषय की परीक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस परीक्षा में पूछे गए सवाल इम्तिहान की तारीख से करीब डेढ़ माह पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर अपलोड किए जा चुके थे।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप