क्या 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता पर शिल्पा शिंदे ने दर्ज कराया था 'झूठा' यौन उत्पीड़न केस? 11 साल बाद बड़ा कबूलनामा मनोरंजन 10 घंटे पहले 3
शिल्पा शिंदे ने 11 साल पुराने 'भाबीजी घर पर हैं' विवाद पर खुलकर बात करते हुए माना कि निर्माता पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का आरोप झूठा था। उन्होंने बताया कि पेमेंट से जुड़ी दिक्कतों के चलते ही यह पूरा मामला खड़ा हुआ था।

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने भले ही कई शोज में काम किया हो, लेकिन 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार ने उन्हें घर-घर तक पहचान दिलाई। इस किरदार से मिली लोकप्रियता के कुछ ही समय बाद मेकर्स से हुए विवाद के चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया, जिससे उनके चाहने वाले काफी मायूस हुए थे। शिल्पा के जाने के बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ली।

शो छोड़ते वक्त शिल्पा और मेकर्स के बीच का टकराव खूब सुर्खियों में रहा था, क्योंकि अभिनेत्री ने शो के निर्माता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर खुलकर बात की है और इसके पीछे की असली वजह भी साझा की है।

निर्माता पर लगा था यौन शोषण का आरोप

शिल्पा शिंदे साल 2016 में 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ने को लेकर लगातार चर्चा में रहीं। अभिनेत्री के शो छोड़ने के बाद यह पूरा मामला अदालत तक पहुंच गया था। हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान शिल्पा ने निर्माता संजय कोहली के खिलाफ दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के केस पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि निर्माता पर लगाया गया यौन उत्पीड़न का दावा झूठा था और उस समय मेकर्स के साथ चल रहे विवाद के बीच उनके पास कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसी वजह से उन्होंने यह मामला दर्ज कराया।

शिल्पा शिंदे ने बताई पूरी सच्चाई

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया से बातचीत में इस विवाद पर खुलकर बोलते हुए शिल्पा ने कहा- 'इस बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन मैं सच कहने से नहीं डरती और अब भी कहूंगी कि जो मैं कहने जा रही हूं वो बड़ी बात है। मैंने अपने प्रोड्यूसर के ऊपर सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस कर दिया था, क्योंकि मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था और तब मैं उसमें से सेटल होकर निकली हूं। उस वक्त किसी प्रोड्यूसर ने मेरा साथ नहीं दिया और मैंने इसी आधार पर केस किया। पुलिस तो सीधा एफआईआर करने के लिए यही बोलती है कि आपको गंदा लिखना पड़ेगा और मैं लॉ बैकग्राउंड से हूं।'

'वो केस झूठ था'

निर्माता पर लगाए गए आरोपों की हकीकत बताते हुए शिल्पा ने कहा- 'मैं आज इसके जरिए बोल रही हूं कि वो केस झूठ था। मैं आज पहली बार सच में ये कन्फेस कर रही हूं। फिर हमारी सेटलमेंट हुई और जो हमारी पेमेंट थी, जो तीन महीने बाद मिलती थी, वो क्लियर हुई। 11 साल बाद भी मैंने लास्ट भाभीजी इसलिए किया था, क्योंकि मनोज संतोष जी हमारे राइटर थे और ये उनकी इच्छा थी। उनको हर्ट किया था और ये सब होने के बाद आज मैं उनके साथ काम कर रही हूं। आज हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।'

क्या था पूरा विवाद?

गौरतलब है कि शिल्पा शिंदे ने साल 2016 में निर्माताओं से हुए मतभेद के बाद 'भाबीजी घर पर हैं' छोड़ दिया था। शिल्पा और शो के मेकर्स के बीच यह पूरा टकराव बकाया भुगतान और कॉन्ट्रैक्ट को लेकर था, जो बाद में हर जगह चर्चा का विषय बन गया। शो के निर्माताओं ने शिल्पा पर गैर-पेशेवर रवैये का आरोप लगाते हुए सेट पर लौटने के लिए कानूनी नोटिस भी भेजा था। इसके जवाब में शिल्पा ने शो के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!