उत्तराखंड
4 दिन पहले
13
विचारों
ऋषिकेश को लोग आमतौर पर इसके खूबसूरत घाटों और आध्यात्मिक माहौल के लिए जानते हैं, लेकिन यह शहर अपने स्वादिष्ट और बेहतरीन खान-पान के लिए भी उतना ही प्रसिद्ध है। यहां आने वाले देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी यहां के जायके के दीवाने हैं। गंगा किनारे बसा यह शहर खाने के शौकीनों के लिए किसी ठिकाने से कम नहीं है, जहां पारंपरिक स्वाद से लेकर अलग-अलग राज्यों के व्यंजन एक ही जगह मिल जाते हैं।
चोटीवाला रेस्टोरेंट
गंगा के किनारे स्थित चोटीवाला रेस्टोरेंट करीब 70 साल पुराना है और आज यह पूरे शहर की एक बड़ी पहचान बन चुका है। लंबे समय से अपने स्वाद को कायम रखते हुए यह रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों की भी पसंदीदा जगह है।
5 स्टेट्स रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट की खासियत यह है कि यहां एक ही छत के नीचे 5 अलग-अलग राज्यों का स्वाद चखने को मिलता है। तरह-तरह के व्यंजनों की वजह से यह पर्यटकों को खूब भा रहा है और खाने के शौकीनों के बीच इसकी अलग ही धाक है।
राजस्थानी भोजनालय
शुद्ध घी से बने भोजन के लिए मशहूर राजस्थानी भोजनालय भी यहां आने वालों की पहली पसंद बना हुआ है। पारंपरिक स्वाद और शुद्धता इसे बाकी जगहों से अलग बनाती है।
हृदयम
अगर आप शांत और सात्विक माहौल में भोजन करना चाहते हैं, तो हृदयम आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इसका सुकून भरा वातावरण और सात्विक खान-पान इसे फूड लवर्स के बीच खासा लोकप्रिय बनाता है।
क्यों है ऋषिकेश का खान-पान खास
इन रेस्टोरेंट्स की वजह से ऋषिकेश का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। यहां की हर जगह का अपना अलग अंदाज और खास स्वाद है, जो एक बार यहां आने वाले हर व्यक्ति को बार-बार लौटने पर मजबूर कर देता है। ऋषिकेश घूमने आएं तो इन जगहों के स्वाद को आजमाना न भूलें।
Comments
0 comment