तेजप्रताप यादव ने भी सरकारी सुरक्षा लौटाई, बोले- 'अब कुछ हुआ तो सम्राट सरकार जिम्मेदार' बिहार एक महीने पहले 21
बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब उनकी सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की होगी।

बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी सरकारी सुरक्षा सरकार को सौंप दी है। हाल में हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था में फेरबदल किया गया था और लालू परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ पूर्व विधायक तेजप्रताप की सुरक्षा भी घटा दी गई थी। इसी के बाद उन्होंने स्वयं अपनी पूरी सुरक्षा लौटाने का निर्णय लिया।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर सुरक्षा लौटाए जाने की सूचना दी। इस पोस्ट में पार्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया।

पोस्ट में लिखा गया कि जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री तेज प्रताप यादव जी ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कर दी हैं। बताया गया कि यह मामला पहले से ही बिहार सरकार के संज्ञान में था। बिहार से बाहर रहने के कारण उन्हें सुरक्षा उपलब्ध थी, लेकिन राज्य लौटते ही उन्होंने अपनी सारी सुरक्षा स्वयं लौटा दी।

पार्टी का कहना है कि अब ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना की जवाबदेही सरकार की रहेगी। लोकतंत्र में विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है।

पहले भी हो चुकी थी सुरक्षा की समीक्षा

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले हुई सुरक्षा समीक्षा के बाद तेजप्रताप यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया था और उन्हें सीमित सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसी बीच अब उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था लौटाने का फैसला लिया है। हालांकि सुरक्षा वापस करने की विस्तृत वजह को लेकर तेजप्रताप यादव की ओर से कोई अलग आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

लालू परिवार के अन्य सदस्य भी लौटा चुके सुरक्षा

उल्लेखनीय है कि लालू यादव समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और जयश्री यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी है। लालू परिवार के सुरक्षा लौटाने के बाद बड़ी संख्या में आरजेडी के समर्थक राबड़ी आवास के बाहर उनकी सुरक्षा में पहुंच गए थे। वहीं अब लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी है।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप