Bihar और Rajasthan के बीच बढ़ी कनेक्टिविटी, दरभंगा-जयपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का आज उद्घाटन बिहार 2 महीने पहले 87
बिहार और राजस्थान के बीच रेल सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए आज यानी 21 जून को नई अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रा कराएगी।

आज से शुरू होगी नई सेवा

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा (जयपुर) और दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की है। इस ट्रेन का उद्घाटन आज 21 जून 2026 को खातीपुरा स्टेशन से एक 'उद्घाटन स्पेशल' गाड़ी के जरिए किया जा रहा है। नियमित परिचालन की बात करें तो खातीपुरा से यह ट्रेन 22 जून से और दरभंगा से 23 जून से शुरू होगी। इस नई ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिसमें स्लीपर और जनरल क्लास के अलावा यात्रियों के लिए पेंट्रीकार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

ट्रेन का शेड्यूल और रूट

यह ट्रेन सप्ताह में 06 दिन संचालित की जाएगी। नियमित सेवा के दौरान गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा से रात 22.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा से सुबह 04.30 बजे प्रस्थान कर रात 08.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार (खातीपुरा से) और रविवार (दरभंगा से) के दिन नहीं चलेगी।

समय-सारणी में बदलाव

इस नई ट्रेन के परिचालन के साथ ही कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी संशोधन किया गया है:

  • गाड़ी संख्या 15562 (गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस) अब दरभंगा 01.50 बजे पहुंचेगी, जो पहले 01.15 बजे का समय था। यह बदलाव 28 जून 2026 से प्रभावी होगा।
  • गाड़ी संख्या 55039 (नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर) अब 23 जून 2026 से नरकटियागंज से 15.40 बजे के बजाय 16.45 बजे प्रस्थान करेगी।
अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप