लालू-राबड़ी की सुरक्षा घटी, तेजस्वी की वाई प्लस सुरक्षा यथावत बिहार एक घंटा पहले 3
बिहार सरकार ने समीक्षा के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा में कटौती कर दी है, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।

बिहार में सरकारी बंगले और सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही सियासी खींचतान के बीच राज्य सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की है। इस समीक्षा के बाद परिवार के कई सदस्यों को मिलने वाले सुरक्षा घेरे में कमी कर दी गई है। पहले लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा हासिल थी, जिसे अब घटा दिया गया है।

लालू प्रसाद यादव को मिलने वाली सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री के नाते लालू प्रसाद यादव को अब जो सुरक्षा दी गई है, उसके तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 अंगरक्षक, HQRT से पायलट तथा बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से स्कार्ट और पायलट की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

राबड़ी देवी की सुरक्षा का ब्योरा

लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को समीक्षा के बाद अब जो सुरक्षा मुहैया कराई गई है, उसमें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 2-8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 3 महिला अंगरक्षक (सादे लिबास में), पटना जिला बल से 3 अंगरक्षक (वर्दीधारी), HQRT से पायलट और बुलेट प्रूफ कार के साथ पटना जिला बल से एस्कॉर्ट तथा पायलट की तैनाती शामिल है।

तेजस्वी यादव की वाई प्लस सुरक्षा बरकरार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पहले की तरह वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा एस्कॉर्ट व्हीकल के साथ दी गई है। इस श्रेणी की सुरक्षा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) से 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 अंगरक्षक (3 सादे ड्रेस में और 3 वर्दीधारी) तथा पटना जिला बल से 1-4 स्कार्ट पार्टी (वाहन सहित) की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

तेज प्रताप, मीसा और राजश्री को मिली सुरक्षा

तेज प्रताप यादव को पहले ए श्रेणी की सुरक्षा हासिल थी, लेकिन समीक्षा के बाद अब उन्हें एक अंगरक्षक मिलेगा। सांसद मीसा भारती को तीन सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा दी जाएगी, जबकि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को एक सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जाएगा।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!