सातवां बड़ा मंगल 16 जून को, जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी धर्म एक महीने पहले 26
16 जून 2026, मंगलवार को ज्येष्ठ माह का सातवां बड़ा मंगल यानी बुढ़वा मंगल मनाया जाएगा। जानिए इस दिन के पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय का पूरा ब्योरा।

16 जून 2026 का पंचांग: 16 जून को शुद्ध ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और मंगलवार का दिन पड़ रहा है। द्वितीया तिथि मंगलवार की रात 12 बजकर 53 मिनट तक प्रभावी रहेगी। इसी दिन रात 12 बजकर 35 मिनट तक वृद्धि योग बना रहेगा, जबकि शाम 4 बजकर 13 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। खास बात यह है कि 16 जून को ज्येष्ठ माह का सातवां बड़ा मंगल पड़ रहा है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

16 जून 2026 का पंचांग

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि- 16 जून 2026 को रात 12 बजकर 53 मिनट तक
  • वृद्धि योग- 16 जून 2026 को रात 12 बजकर 35 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र- 16 जून 2026 को शाम 4 बजकर 13 मिनट तक
  • सूर्य गोचर- 15 जून 2026 दोपहर 12 बजकर 52 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे
  • 16 जून 2026 विशेष- सातवां बड़ा मंगल (ज्येष्ठ बड़ा मंगल, बुढ़वा मंगल)

16 जून 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 ए एम से 05:18 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:13 पी एम से 01:06 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:52 पी एम से 03:45 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:16 पी एम से 07:38 पी एम
  • अमृत काल- 07:25 ए एम से 08:50 ए एम

राहुकाल का समय

देश के प्रमुख शहरों में राहुकाल का समय इस प्रकार रहेगा-

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:51 - 05:36 PM
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:58 - 05:38 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:55 - 05:41 PM
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:34 - 05:18 PM
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:44 - 05:26 PM
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:00 - 04:41 PM
  • अहमदाबाद- शाम 04:03 - 05:45 PM
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:23 - 04:59 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 05:23 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 07:20 बजे

चेतन शुक्ला
Official Verified Account

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप