बेंगलुरु: 'बेटी सांवली है' इसी वजह से मां ने प्रेमी संग मिलकर ली 6 साल की मासूम की जान, 3 महीने बाद यूं खुला राज क्राइम एक घंटा पहले 2
बेंगलुरु में छह साल की वेन्निला की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी मां और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है। बच्ची के पिता का दावा है कि अवैध संबंधों और बेटी के सांवले रंग के चलते यह वारदात की गई, जिसका खुलासा तीन महीने बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।

बेंगलुरु से सामने आई एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। छह साल की मासूम वेन्निला की संदिग्ध मौत के मामले में उसकी मां और कथित प्रेमी पर अब हत्या का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची के पिता का दावा है कि अवैध रिश्ते और बेटी के सांवले रंग के कारण उसकी जान ली गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले ने ऐसा मोड़ लिया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह सवाल इन दिनों बेंगलुरु के हर शख्स के मन में घूम रहा है कि क्या सिर्फ सांवला रंग होने की वजह से कोई मां अपनी ही बेटी की हत्या कर सकती है। आरोप है कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का पर्दाफाश वारदात के तीन महीने बाद मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।

पति की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

महिला के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी मां अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। शिकायत में पति प्रवीण ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी वेन्निला की मौत 24 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

19 साल पुरानी शादी, दो बेटियां

प्रवीण के अनुसार, उसकी शादी 2007 में प्रियंका नाम की युवती से हुई थी। 19 साल के इस वैवाहिक जीवन में दंपती की दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 17 साल है, जबकि वेन्निला की उम्र महज छह साल थी।

कॉलेज के दोस्त से फिर जुड़ा नाता

प्रवीण का आरोप है कि कुछ साल पहले प्रियंका का अपने कॉलेज के दोस्त मोहन से दोबारा संपर्क हुआ और दोनों के बीच संबंध बन गए। जब इस अवैध रिश्ते की जानकारी प्रवीण को मिली तो उसने इसका विरोध किया। हालांकि पति को सब कुछ पता चल जाने के बाद भी प्रियंका को कोई पछतावा नहीं हुआ। उल्टा उसने प्रवीण से तलाक की मांग शुरू कर दी।

घर छोड़कर प्रेमी के पास गई थी मां

आरोप है कि बात यहीं नहीं रुकी। कुछ दिनों बाद प्रियंका अपनी छह साल की बेटी को लेकर घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ कडुगोड़ी इलाके में रहने चली गई। इसके बाद प्रवीण के पास सीधे अपनी मासूम बेटी की मौत की खबर ही पहुंची। अब पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!