मोहनलाल के चाहने वालों के लिए शानदार खबर, सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर आ रही है 'दृश्यम 3' मनोरंजन एक महीने पहले 19
मोहनलाल अभिनीत मलयालम क्राइम-थ्रिलर 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। प्राइम वीडियो ने फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' को साल 2026 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा था और अब यह बड़े पर्दे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। फिल्म को समीक्षकों से भले ही मिले-जुले रिव्यू मिले हों, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर इसका कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला। यह मलयालम क्राइम-थ्रिलर साल की सबसे बड़ी कमर्शियल ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया और 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। सिनेमाघरों में सफलता का परचम लहराने के बाद अब यह फिल्म डिजिटल रिलीज के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करेगी।

ओटीटी पर कब आएगी फिल्म

भारतीय सिनेमा की सबसे दमदार थ्रिलर-ड्रामा फ्रैंचाइजी में शुमार मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' का प्रशंसक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब इसकी डिजिटल रिलीज पर आधिकारिक मुहर लग चुकी है। प्राइम वीडियो ने शनिवार 13 जून को फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की, जिसके बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की कास्ट की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि 'दृश्यम 3' भारत समेत दुनिया भर के दर्शकों के लिए 18 जून से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। यह फिल्म तेलुगु, तमिल और कन्नड़ डब वर्जन में भी देखी जा सकेगी।

फिल्म की दमदार स्टारकास्ट

जीथू जोसेफ के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 3' भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते किरदारों में से एक जॉर्जकुट्टी की कहानी को आगे ले जाती है। अपने बेहतरीन कहानी कहने के अंदाज, गहरे सस्पेंस और भावनात्मक कथानक के दम पर इस फ्रैंचाइजी ने बीते सालों में एक वफादार दर्शक वर्ग तैयार किया है। इस तीसरे भाग में एक बार फिर मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ मीना, सिद्दीकी, आशा शरथ, मुरली गोपी, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।

आन्या कपूर पाबना के मनोरंजन रिपोर्टर हैं, जो बॉलीवुड, ओटीटी और टेलीविजन की खबरें कवर करते हैं। फिल्मों, वेब सीरीज, सेलिब्रिटी और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पैनी नजर रहती है। वे मनोरंजन जगत की हलचल को रोचक अंदाज में दर्शकों तक लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप