उत्तर प्रदेश
4 घंटे पहले
2
विचारों
मौसम विभाग ने गुरुवार 4 जून के लिए प्रदेश में बारिश और लू दोनों का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, वहीं मध्य और पूर्वी हिस्सों में गर्मी के तेवर पहले जैसे ही बने रहेंगे। हालांकि 5 जून से एक और विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत हैं, जिसके चलते पूरे राज्य के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
4 जून को कैसा रहेगा मौसम
विभाग का कहना है कि 4 जून को पश्चिमी यूपी में आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में गर्मी से किसी प्रकार की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दूसरी ओर 5 जून से अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
5 जून से सक्रिय होगा नया विक्षोभ
IMD के मुताबिक 5 जून से प्रदेश में एक और विक्षोभ की स्थिति बन रही है। इसके असर से पूरे राज्य में छिटपुट बारिश हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी भी आ सकती है। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे लू से राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
तीन जून को मिली लोगों को राहत
3 जून को भी यूपी के पांच जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को लू से राहत मिली। कानपुर, गोरखपुर और आजमगढ़ समेत 5 जिलों में मौसम के अचानक बदलने से गर्मी से कुछ राहत महसूस की गई।
35 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 35 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान है उनमें अमरोहा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, बुलंदशहर और नोएडा में भी आंधी-बारिश की उम्मीद है।
थंडरस्टॉर्म से हो रही है बारिश
विभाग के अनुसार आज जहां-जहां बारिश हुई है, वह थंडरस्टॉर्म के कारण हुई है। इस तरह की बारिश एक किलोमीटर के दायरे में होती है और यह पासिंग शावर की तरह होती है।
4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून
इस बार मॉनसून करीब एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच रहा है। 4 जून को केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश में मॉनसून के जून के आखिरी या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। तब तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू की आशंका भी व्यक्त की गई है।
अगले दिनों का पूर्वानुमान
4 जून को कहां होगी बारिश: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है, जबकि पूर्वी और मध्य यूपी में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा।
5 जून का हाल: पूरे प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखेगा। विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी।
6 जून का अनुमान: अधिकांश जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा में नमी के चलते तापमान लगभग स्थिर रहेगा और लू न चलने से लोगों को राहत मिलेगी।
7 जून की भविष्यवाणी: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भी बढ़ेगी। इसके बाद 8 जून से प्रदेश में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।
Comments
0 comment