लखनऊ: मंदबुद्धि बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 24
लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 16 वर्षीय पड़ोसी किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर बच्ची का मेडिकल कराया है।

राजधानी लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र में एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 9 वर्ष की एक मंदबुद्धि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप पड़ोस में रहने वाले 16 साल के एक किशोर पर लगा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

कैसे हुई वारदात

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची अपनी मां के साथ घर में अकेली थी। गुरुवार रात गर्मी अधिक होने के कारण मां और बेटी दरवाजा खुला रखकर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर आरोपी किशोर घर में दाखिल हो गया और वारदात को अंजाम दिया।

पिता अहमदाबाद में करते हैं नौकरी

पीड़िता के पिता रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच-पड़ताल में जुटी है।

दो समुदायों से जुड़ा है मामला

चूंकि यह मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है ताकि किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप