यूपी विधानसभा चुनाव: बसपा सबसे आगे, जुलाई के अंत तक आएगी 100 उम्मीदवारों की सूची उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 42
उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में बहुजन समाज पार्टी सबसे आगे चल रही है और जुलाई के अंत तक करीब 100 उम्मीदवारों के नाम घोषित करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति में जुट गए हैं, लेकिन इस दौड़ में बहुजन समाज पार्टी फिलहाल बाकी दलों से आगे नजर आ रही है। पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को रफ्तार दे दी है और जुलाई के अंत तक करीब 100 उम्मीदवारों के नाम तय करने की तैयारी में है।

उम्मीदवार तय करने वाली पहली पार्टी

सूत्रों के अनुसार बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जुलाई के अंत तक 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। खास बात यह है कि चुनाव से करीब 10 महीने पहले ही प्रत्याशियों की घोषणा शुरू करने वाली बसपा पहली पार्टी बन गई है। पार्टी पहले एक उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी कर चुकी है और अब 2027 के मुकाबले के लिए चयन प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

10 सीटों पर बनी सहमति

अब तक करीब 10 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन चुकी है। संभावित प्रत्याशियों को अपने-अपने जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के भीतर इन सम्मेलनों की सफलता को टिकट मिलने का प्रमुख आधार माना जा रहा है, यानी जो दावेदार अपने क्षेत्र में संगठन को जितनी मजबूती से खड़ा कर पाएगा, उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

इन सम्मेलनों में बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं और संगठन को धार देने में जुटे हैं। कई जिलों में जनसभाओं की तैयारी भी चल रही है। योजना के मुताबिक जनसभाओं की शुरुआत अयोध्या और अकबरपुर से की जाएगी।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप