दिल्ली होटल अग्निकांड: मैनेजर जय मिश्रा की तलाश तेज, लाइसेंस को लेकर बड़ा खुलासा दिल्ली 3 महीने पहले 44
मालवीय नगर के Flourish Stay होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत के बाद होटल मालिक लवकेश बजाज की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मैनेजर जय मिश्रा की तलाश जारी है। होटल के लाइसेंस को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

मालवीय नगर अग्निकांड मामला: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित Flourish Stay होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जलकर मौत हो जाने के बाद जांच एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब दिल्ली पुलिस होटल के मैनेजर जय मिश्रा को पकड़ने के लिए अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

लाइसेंस को लेकर बड़ा खुलासा

जांच में होटल के संचालन और उसके लाइसेंस को लेकर कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि होटल के मालिक ने कथित तौर पर केवल चाय की दुकान (Tatkal Licence) के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा होटल को B&B (Bed & Breakfast) श्रेणी में सिर्फ 6 कमरों के संचालन की ही अनुमति दी गई थी।

अनुमति से कहीं ज्यादा कमरे चल रहे थे

पुलिस के अनुसार, स्वीकृत संख्या से कहीं अधिक यानी 26 कमरे संचालित करने का आरोप होटल मालिक पर है। इतना ही नहीं, होटल की पहली मंजिल पर रेस्तरां और बेसमेंट में किचन भी चलाया जा रहा था, जो तय नियमों के पूरी तरह खिलाफ था।

जिम्मेदारी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप

इस दर्दनाक हादसे के बाद विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच जवाबदेही को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। पुलिस, एमसीडी, पर्यटन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के बीच जिम्मेदारी तय करने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

घटना से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप