मध्य प्रदेश
2 घंटे पहले
2
विचारों
हिंदूवादी नेता काजल हिंदुस्तानी ने जबलपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने इस संगठन से जुड़े लोगों को षड्यंत्रकारी करार दिया। हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष हमले के रूप में देखा जा रहा है।
संस्थापकों की पृष्ठभूमि की जांच की मांग
काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापकों और इससे जुड़े लोगों की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यह देखा जाना जरूरी है कि इस संगठन के संस्थापक आखिर किन लोगों से जुड़े रहे हैं और उनकी विचारधारा क्या है।
उनके मुताबिक, युवाओं को भड़काने और भ्रमित करने के मकसद से इस तरह के संगठन तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा बताया।
22 लाख फॉलोअर्स पर खड़े किए सवाल
सोशल मीडिया पर इस संगठन की लोकप्रियता को लेकर भी काजल हिंदुस्तानी ने संदेह जताया। उन्होंने कहा कि किसी संगठन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अचानक 22 लाख फॉलोअर्स जुट जाना सवाल खड़े करता है।
उन्होंने इसे एक सामान्य प्रक्रिया मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह स्वाभाविक नहीं लगता और इसकी विस्तृत पड़ताल होनी चाहिए।
Comments
0 comment