पत्नी प्रेमी संग छोड़ गई घर, टूटकर मोबाइल टावर पर जा बैठा युवक, तीन घंटे बाद ऐसे उतरा नीचे मध्य प्रदेश एक महीने पहले 17
जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत एक 35 वर्षीय युवक दोपहर की कड़ी धूप में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के समझाने पर वह सुरक्षित नीचे उतरा।

जबलपुर से एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया है, जहां अपनी पत्नी के किसी और के साथ चले जाने से दुखी एक युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। जैसे ही वह टावर पर पहुंचा, पूरे गांव में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि युवक करीब 3 घंटे तक टावर पर बैठा रहा और नीचे ग्रामीणों की भीड़ खड़ी रही। बाद में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे आ गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ और काउंसलिंग में जुटी है।

टावर पर चढ़कर हंगामा करने का बढ़ता चलन

जबलपुर में इन दिनों मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने और अजीबोगरीब मांगों के जरिए लोगों का ध्यान खींचने का सिलसिला सा शुरू हो गया है। ऐसा ही एक मामला सिहोरा थाना क्षेत्र से सामने आया, जहां नहर के पास रहने वाला गांव का एक युवक पत्नी के घर छोड़कर चले जाने के बाद दोपहर की तेज धूप में टावर पर जा चढ़ा और हंगामा करने लगा। इसके बाद टावर के आसपास राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और समझाने के बाद युवक करीब 3 घंटे बाद नीचे उतरा।

पत्नी के जाने से बुरी तरह आहत था युवक

सिहोरा थाना क्षेत्र के मोहला गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब वहीं का रहने वाला 35 साल का लल्लू नामक युवक अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से आहत होकर फोरलेन हाईवे किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने कड़ी धूप में घंटों टावर पर बैठकर हंगामा किया। युवक को इस तरह टावर पर देख आसपास के लोगों और ग्रामीणों में हड़बड़ी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

जानकारी के मुताबिक मोहला गांव का यह युवक पारिवारिक कलह और पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान चल रहा था। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह दोपहर के समय गांव के पास नहर किनारे खड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

पुलिस के समझाने पर सुरक्षित उतरा

घटना की खबर मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सकुशल नीचे उतारने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों ने लगातार उसे समझाया, और करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार वह नीचे उतरने को तैयार हुआ।

पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर जरूरी पूछताछ की। राहत की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि युवक पारिवारिक तनाव के चलते भावनात्मक रूप से टूटा हुआ था, जिसे समझा-बुझाकर शांत कराया गया।

अंजलि सिंह पाबना की राज्य संवाददाता हैं, जो विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय खबरें और खानपान कवर करती हैं। स्थानीय घटनाओं, संस्कृति और जायके की कहानियों को वे करीब से रिपोर्ट करती हैं। अलग-अलग राज्यों की विविधता उनकी रिपोर्टिंग में नजर आती है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप