क्या इंडिया ब्लॉक से दूरी बना रही टीवीके? विजय के मंत्री के बयान ने बढ़ाई हलचल राष्ट्रीय राजनीति एक घंटा पहले 2
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके के इंडिया गठबंधन में शामिल होने को लेकर कांग्रेस आश्वस्त है, लेकिन विजय के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार के बयान से पार्टी के दूरी बनाने के संकेत मिल रहे हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी या नहीं, इसे लेकर कांग्रेस के अपने दावे हैं। लेकिन अब विजय के एक मंत्री के बड़े बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जो काफी कुछ इशारा करता नजर आ रहा है।

हाल ही में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें डीएमके शामिल नहीं हुई। कांग्रेस की कोशिश थी कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके इस बैठक में आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बारे में जब कांग्रेस से सवाल किया गया तो उसका जवाब था कि डीएमके भी उनका हिस्सा है और आगे भी रहेगी, साथ ही टीवीके भी इंडिया गठबंधन में शामिल होगी। हालांकि विजय के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने जो कहा, उससे यही प्रतीत हुआ कि टीवीके फिलहाल दूरी बनाए हुए है।

निर्मल कुमार ने क्या कहा

टीवीके के इंडिया ब्लॉक की बैठक में शामिल न होने पर तमिलनाडु के मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि इस पर अभी और भी कई फैसले लेने होंगे और सभी स्तरों पर विचार-विमर्श करना होगा। उन्होंने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस और आईयूएमएल ने हमारा समर्थन किया है और हमें गठबंधन के पहलू पर चर्चा करनी होगी। अभी बहुत कुछ करना बाकी है और हम इस पर काम करेंगे।"

'डीएमके का अंत तय'

इसके अलावा, डीएमके की अनुपस्थिति पर निर्मल कुमार ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि डीएमके सत्ता में सिर्फ कांग्रेस की वजह से आई थी, क्योंकि कांग्रेस के साथ होने के कारण ही कई अल्पसंख्यकों ने डीएमके पर भरोसा किया था।

कांग्रेस के बिना डीएमके कुछ भी नहीं है। वे 25 सीटें भी पार नहीं कर पाते… अब उनका पर्दाफाश हो गया है। निश्चित रूप से, अब डीएमके का अंत हो जाएगा।

'कांग्रेस के पांव दो नाव में'

मंत्री के मुताबिक कांग्रेस के पांव दो नाव में हैं—वह न तो डीएमके को छोड़ना चाहती है और टीवीके के प्रति भी झुकाव रखती है।

वहीं डीएमके के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि डीएमके हमेशा से इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा, "चुनाव के बाद हुए कुछ बदलावों को लेकर थोड़ी नाराज़गी हो सकती है, लेकिन मुझे विश्वास है कि वे अंततः गठबंधन में शामिल हो जाएंगे।"

टीवीके के बारे में नसीर हुसैन ने कहा कि चूंकि वे फिलहाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें निमंत्रण नहीं मिला। हालांकि गठबंधन में शामिल होने के बाद वे आगामी बैठकों में भाग लेंगे।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!