इंडिया ए के लिए डेब्यू में फीके रहे वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 14 रन बनाकर लौटे पवेलियन क्रिकेट 11 घंटे पहले 3
श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के लिए अपने पहले मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 रन ही बना सके। आईपीएल 2026 में चमकने वाला यह युवा बल्लेबाज अपनी डेब्यू पारी को यादगार नहीं बना पाया।

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से सुर्खियां बटोरने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए के लिए अपने पहले ही मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। श्रीलंका ए के खिलाफ पारी की शुरुआत करने उतरे इस युवा बल्लेबाज ने 12 गेंदों का सामना किया और केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि अपनी इस छोटी पारी में उन्होंने 3 चौके जरूर जड़े।

चौके से खोला खाता, पर नहीं टिक पाए

स्ट्राइक मिलते ही वैभव ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए चौके के साथ अपना खाता खोला। मोहम्मद शिराज के खिलाफ एक ओवर में उन्होंने दो चौके लगाए, लेकिन इसके बाद अगले ही ओवर में भारत के इस 'वंडर बॉय' ने अपना विकेट गंवा दिया और अपनी डेब्यू पारी को यादगार बनाने का मौका हाथ से निकल गया।

इंडिया ए की शुरुआत रही निराशाजनक

श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के साथ प्रभसिमरन सिंह ने पारी की शुरुआत की थी। प्रभसिमरन ने पहले ओवर में स्ट्राइक अपने पास रखी, लेकिन वह 6 गेंद खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद दूसरे ओवर में जब स्ट्राइक वैभव के पास आई तो उन्होंने जोरदार चौके से रनों का खाता खोला।

हालांकि चौथे ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने सहन अरच्चिगे को कैच थमा दिया और इस तरह इंडिया ए ने 16 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। वैभव के आउट होने के बाद प्रभसिमरन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके और सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की शुरुआत बेहद कमजोर रही।

आईपीएल में दिखाया था दमदार प्रदर्शन

इंडिया ए टीम में चयन से पहले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म का परिचय दिया था। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक और 1 शतक शामिल रहा।

वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप के खिताब से नवाजा गया।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!