फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले नया बवाल, खिलाड़ी के बाद अब अमेरिका ने रेफरी को रोका खेल एक महीने पहले 20
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की संयुक्त मेजबानी वाला फीफा विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही विवादों में है। इराकी खिलाड़ी को हिरासत में लेने के बाद अब सोमालिया के रेफरी उमर अर्टन को अमेरिका में प्रवेश नहीं दिया गया।

फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा संयुक्त रूप से कर रहे हैं, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही यह आयोजन विवादों के घेरे में आ गया है। हाल ही में अमेरिका ने इराक की फुटबॉल टीम के एक खिलाड़ी को हिरासत में लिया था और अब एक रेफरी को देश में दाखिल होने से रोक दिया गया है।

खिलाड़ी के बाद अब रेफरी पर गिरी गाज

कुछ समय पहले इराक के फुटबॉलर आयमेन हुसैन को अमेरिका ने डिटेन कर दिया था। यह मामला सामने आते ही चर्चा में आ गया था। इसके कुछ ही समय बाद अब सोमालिया के रेफरी उमर अर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिल पाई है। इसी वजह से वह विश्व कप में अधिकारी की अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकेंगे।

हवाई अड्डे पर प्रवेश से इनकार

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि सोमालिया के एक नागरिक को शनिवार को इस्तांबुल से मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर देश में प्रवेश देने से इनकार कर दिया गया। इसी व्यक्ति को विश्व कप के दौरान रेफरी की भूमिका निभानी थी।

विवेक शर्मा पाबना के खेल संवाददाता हैं, जो क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों की खबरें कवर करते हैं। मैचों के विश्लेषण, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और टूर्नामेंट्स पर उनकी गहरी पकड़ है। वे खेल प्रेमियों के लिए हर बड़ी खबर तेजी और सटीकता के साथ लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप