पानामा में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 7.7 और 6.6 दर्ज की गई तीव्रता विश्व 7 घंटे पहले 3
दक्षिणी पानामा में भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों के बाद अफरा-तफरी मच गई है। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 7.7 और 6.6 दर्ज की गई है।

दक्षिणी पानामा में महसूस किए गए शक्तिशाली झटके

मध्य अमेरिकी देश पानामा में तेज भूकम्प के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दक्षिणी पानामा के इलाकों में 7.7 और 6.6 की तीव्रता वाले दो शक्तिशाली भूकम्प दर्ज किए गए। इसके बाद भी क्षेत्र में लगातार कई आफ्टरशॉक्स आते रहे। भूकंप महसूस होते ही लोग अपनी सुरक्षा के लिए घरों और इमारतों से निकलकर बाहर खुली जगह पर आ गए। शुरुआती खबरों के अनुसार, इस दौरान कई इमारतों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है।

यूएसजीएस ने दी केंद्र और गहराई की जानकारी

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, पहला और सबसे अधिक प्रभाव वाला भूकम्प हेर्रेरा प्रांत में स्थित पितालोसा अरिबा के दुर्गम क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था। जमीन के नीचे इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। रिक्टर पैमाने पर इस मुख्य भूकम्प की तीव्रता 7.7 मापी गई है।

साहिल चौहान पाबना के वर्ल्ड अफेयर्स रिपोर्टर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय खबरें और वैश्विक मामले कवर करते हैं। विदेश नीति, कूटनीति और दुनिया भर के घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे जटिल वैश्विक मुद्दों को भारतीय नजरिए से समझाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप