ज्योतिष
50 मिनट पहले
1
विचारों
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर बारह राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। गुरुवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा आज धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में स्थित है। आइए जानते हैं कि काशी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पूरा दिन कारोबार, करियर और प्रेम जीवन के नजरिए से कैसा रहने वाला है।
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार वृषभ राशि के लोग स्वभाव से बेहद मिलनसार होते हैं। अपनी मधुर वाणी के बल पर ये सबका दिल जीत लेते हैं। ऐसे जातक ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बना सकते हैं। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखें।
नई ऊर्जा के साथ करेंगे काम
आज वृषभ राशि के जातक दिनभर नई ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करते नजर आएंगे। चाहें तो आप कारोबार से जुड़े बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। अगर आप कपड़े या चावल का व्यापार करते हैं तो आज आपको जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरी ओर नौकरीपेशा लोग काम को लेकर थोड़े तनाव में रह सकते हैं। दफ्तर में किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें, अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो फिलहाल इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा।
सोने-चांदी में निवेश का अच्छा समय
जो जातक निवेश के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज सोने या चांदी में पैसा लगाना शुभ रहेगा। इस लिहाज से यह समय आपके लिए काफी अनुकूल है। इसके अलावा यदि आप शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
पार्टनर को दें उपहार
आज वृषभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। अपने साथी को कोई छोटा-सा उपहार भेंट करें, इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। विवाहित लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते हैं, जिससे दोनों के बीच का रिश्ता और मधुर होगा।
केले की जड़ में करें पूजा
आज आपका शुभ रंग गोल्डन और शुभ अंक 7 है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज के दिन वृषभ राशि के जातक केले की जड़ में गुड़ और चने की दाल डालकर पूजा करें तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
Comments
0 comment