झारखंड
18 घंटे पहले
11
विचारों
पलामू में नागपुर जैसी संतरे की मिठास
ठंड का मौसम आते ही लोगों को संतरे की मिठास खूब भाने लगती है। संतरे के स्वाद और मिठास का जिक्र होते ही आमतौर पर नागपुर का नाम सबसे पहले आता है, जिसके संतरे पूरे देश में मशहूर हैं। हालांकि, अब पलामू भी संतरे के स्वाद के मामले में किसी से पीछे नहीं है। पलामू में नागपुर जैसी ही प्रजाति के बेहद मीठे और स्वादिष्ट संतरे तैयार किए जा रहे हैं।
चियांकी अनुसंधान केंद्र में 10 एकड़ में फैली बागवानी
मेदिनीनगर के चियांकी में स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में संतरे की यह सफल खेती देखने को मिल रही है। यहां 10 एकड़ में फैले विशाल बगान में इन दिनों संतरे के पेड़ों पर फल निकल रहे हैं। इस बगान में उगने वाले संतरे स्वाद और रसीली मिठास के मामले में बाजार में मिलने वाले संतरे को भी सीधी टक्कर दे रहे हैं।
राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हुई थी शुरुआत
इस बगान की नींव वर्ष 2007 में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत रखी गई थी। यहां संतरे की बागवानी की शुरुआत किए जाने के बाद से लेकर अब तक, यानी करीब दो दशक बीत जाने के बाद भी, बगान में संतरे का उत्पादन लगातार हो रहा है।
Comments
0 comment