चीन में 12 साल के बच्चे का कारनामा, 6 घंटे तक हाईवे पर दौड़ाई गाड़ी और पुलिस को बताया खुद को बौना विश्व एक दिन पहले 10
चीन के गुआंग्शी शहर में 12 साल के एक बच्चे ने सबको हैरान कर दिया जब वह चोरी की कार लेकर हाईवे पर 6 घंटे तक गाड़ी चलाता रहा। पकड़े जाने पर उसने खुद को व्यस्क और बौना बताया।

हाईवे पर घंटों तक कार दौड़ाता रहा बच्चा

चीन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 साल के एक बच्चे ने बिना लाइसेंस के कार चलाकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। यह घटना दक्षिणी चीन के गुआंग्शी क्षेत्र की है, जहां एक नाबालिग बच्चा करीब 6 घंटे तक लगातार हाईवे पर कार दौड़ता रहा। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को जब उसकी उम्र पर संदेह हुआ, तो उसे रोक लिया गया।

पुलिस से बोला, मैं बौना हूं

पकड़े जाने के बाद बच्चे ने पुलिस को चकमा देने की पूरी कोशिश की। उसने दावा किया कि वह एक बालिग है और बौनेपन की बीमारी के कारण उसका कद छोटा है। हालांकि, पुलिस की जांच में सच्चाई सामने आ गई कि वह महज 12 साल का है। बच्चे के पास न तो कोई ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन चलाने की कोई अनुमति।

पड़ोसी की कार चुराकर निकला था घर से

जांच में पता चला कि बच्चा सुबह करीब 4 बजे अपने पड़ोसी की कार की चाबी चुराकर घर से निकला था। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी दादी के घर जाने के लिए निकला था। चौंकाने वाली बात यह है कि वह पूरे रास्ते टोल टैक्स का भुगतान भी करता रहा, लेकिन जब उसके पैसे खत्म हो गए, तब जाकर वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि उसने और उसके दोस्तों ने खुद ही कार चलाना सीख लिया था और वह पहले भी कई बार गाड़ी चला चुका है।

अधिकारियों ने दी सख्त चेतावनी

पुलिस ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीर और खतरनाक करार दिया है। अधिकारियों ने बच्चे के माता-पिता और कार के मालिक को थाने तलब किया और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। पुलिस ने परिवार को सख्त हिदायत दी है कि वे बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखें और उसे सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे में जागरूक करें। इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग काफी आश्चर्य जता रहे हैं और इसे किसी बड़ी अनहोनी का कारण मान रहे हैं।

साहिल चौहान पाबना के वर्ल्ड अफेयर्स रिपोर्टर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय खबरें और वैश्विक मामले कवर करते हैं। विदेश नीति, कूटनीति और दुनिया भर के घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे जटिल वैश्विक मुद्दों को भारतीय नजरिए से समझाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!