बॉलीवुड से 7 साल की दूरी, फिर भी प्रियंका चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, शाहरुख-विराट को दी कड़ी टक्कर मनोरंजन एक महीने पहले 23
बीते सात सालों से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर न आने के बावजूद प्रियंका चोपड़ा भारत की तीसरी सबसे कीमती सेलिब्रिटी बन गई हैं और इस लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती महिला कलाकार हैं।

आमतौर पर देखा जाता है कि जैसे ही कोई कलाकार सिनेमा की दुनिया से दूरी बनाता है, उसकी चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ने लगती है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस धारणा को गलत साबित करती हैं। बीते सात सालों से उनकी कोई बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में जरा भी कमी नहीं आई और उन्होंने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

आखिरी बॉलीवुड फिल्म कौन सी थी

प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ जैसे कलाकार मौजूद थे। इसके बाद से वह किसी भी हिंदी फिल्म में नजर नहीं आईं।

इस फिल्म के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड से दूरी बनाकर अपना पूरा ध्यान इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर केंद्रित कर लिया। हिंदी सिनेमा से दूर रहते हुए भी उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कौन सा बनाया रिकॉर्ड

फॉर्च्यून इंडिया-इंटरब्रांड की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा भारत की तीसरी सबसे कीमती सेलिब्रिटी बन गई हैं। सबसे खास बात यह है कि टॉप-3 में जगह बनाने वाली वह अकेली महिला कलाकार हैं।

लिस्ट में कौन-कौन शामिल

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली का नाम है, जबकि दूसरे नंबर पर शाहरुख खान मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर प्रियंका चोपड़ा का नाम दर्ज है।

  • चौथे स्थान पर महेंद्र सिंह धोनी
  • पांचवें स्थान पर रणवीर सिंह
  • छठे स्थान पर अक्षय कुमार
  • सातवें स्थान पर अमिताभ बच्चन
  • आठवें स्थान पर सचिन तेंदुलकर
  • नौवें स्थान पर आलिया भट्ट
  • दसवें स्थान पर तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

हर किरदार में झलकता है आत्मविश्वास

प्रियंका चोपड़ा का आत्मविश्वास उनके निभाए किरदारों में साफ नजर आता है। वह जिस भी भूमिका में दिखती हैं, उसमें जान फूंक देती हैं। चाहे काशी बाई का किरदार हो या 'फैशन' की मेघना माथुर, उन्होंने हर रोल के साथ पूरा न्याय किया है।

मिस वर्ल्ड से शुरू हुआ सफर

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने लगातार इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत की। अपने करियर में उन्होंने ऐतराज, मुझसे शादी करोगी, डॉन, कृष, फैशन, बर्फी!, मैरी कॉम और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं। जल्द ही वह निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं।

आन्या कपूर पाबना के मनोरंजन रिपोर्टर हैं, जो बॉलीवुड, ओटीटी और टेलीविजन की खबरें कवर करते हैं। फिल्मों, वेब सीरीज, सेलिब्रिटी और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पैनी नजर रहती है। वे मनोरंजन जगत की हलचल को रोचक अंदाज में दर्शकों तक लाते हैं।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप