ग्वालियर में रसोई गैस सिलेंडर ₹1025 तो जबलपुर में ₹948, जानिए एमपी के बड़े शहरों के ताजा दाम मध्य प्रदेश एक घंटा पहले 3
घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में रविवार से 29 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। भोपाल में सिलेंडर अब 947.50 रुपये, इंदौर में 970 रुपये, जबलपुर में 948.50 रुपये, ग्वालियर में 1025.50 रुपये और उज्जैन में 1001.50 रुपये का मिलेगा।

महंगाई से परेशान आम लोगों को एक बार फिर झटका लगा है। रविवार से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये पर पहुंच गई है।

तीन महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

बीते तीन महीनों में यह दूसरा मौका है जब एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ है। इससे पहले 7 मार्च को सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। उस वक्त पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में आई उथल-पुथल के कारण अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में तेजी देखी गई थी।

एमपी के प्रमुख शहरों में नए रेट

नई बढ़ोतरी के बाद मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं:

  • भोपाल में अब घरेलू गैस सिलेंडर 947.50 रुपये का मिलेगा।
  • इंदौर में सिलेंडर की कीमत 970 रुपये हो गई है।
  • जबलपुर में नया रेट 948.50 रुपये है।
  • ग्वालियर में सिलेंडर के दाम 1025.50 रुपये पर पहुंच गए हैं।
  • उज्जैन में कीमत 1001.50 रुपये हो गई है।

छोटे और कमर्शियल सिलेंडर भी महंगे

पांच किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर पर भी आज 10.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबलपुर में इसका नया दाम 352 रुपये हो गया है। वहीं, 10 किलोग्राम के कंपोजिट सिलेंडर की कीमत 675 रुपये और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3333.50 रुपये है।

कई देशों के मुकाबले अब भी सस्ती गैस

दाम बढ़ने के बावजूद भारत में रसोई गैस की कीमतें पड़ोसी देशों और दुनिया के कई बड़े देशों की तुलना में अब भी कम बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम आसमान छूने के बाद भी भारतीय उपभोक्ताओं को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे समृद्ध देशों के मुकाबले सस्ता सिलेंडर मिल रहा है।

असली सप्लाई लागत 1600 रुपये से ज्यादा

पीआईबी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गैस सिलेंडर की वास्तविक सप्लाई लागत अब बढ़कर 1600 रुपये से भी अधिक हो चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे जुड़े होने के बावजूद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने प्रभावी कीमतों को घरेलू उपभोक्ताओं के बजट से बाहर नहीं जाने दिया है। यही कारण है कि दिल्ली में जिस सिलेंडर की लागत 1600 रुपये है, वह आम उपभोक्ताओं को 942 रुपये में मिल रहा है, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के लाभार्थियों के लिए यह कीमत और भी कम है।

चेतन शुक्ला (Chetan Shukla) Print & Broadcast News Agency (PABNA) में 'मुख्य संपादक' हैं। वह पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा का अनुभव रखते हैं। ये मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें राजनीति और आम आदमी से जुड़ी खबरें लिखना पसंद है।

आपकी प्रतिक्रिया?


आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!