शौहर की दूसरी निकाह की जिद से तंग कशिश बेगम पहुंचीं एसपी दफ्तर, रोते हुए मांगा इंसाफ उत्तर प्रदेश 3 महीने पहले 44
बरेली में एक महिला ने अपने पति पर इस्लाम में बहु विवाह का हवाला देकर दूसरी शादी का दबाव बनाने और विरोध करने पर तलाक की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अपने पति की अजीबोगरीब ख्वाहिश से परेशान एक महिला ने पुलिस के सामने अपनी फरियाद रखी है। पीड़िता का कहना है कि उसका शौहर इस्लाम का हवाला देते हुए दूसरा निकाह करने पर अड़ा है, जबकि महज दो साल पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था और उनका एक बच्चा भी है। न्याय की उम्मीद लिए महिला रोते हुए एसपी कार्यालय पहुंची और मदद की गुहार लगाई।

दो साल पहले हुई थी प्रेम विवाह

पुलिस से मदद मांगने वाली महिला का नाम कशिश बेगम है, जो थाना बारादरी इलाके के जगतपुर गौरिया की रहने वाली हैं। कशिश ने करीब दो साल पहले अपने पड़ोस में ही रहने वाले तस्लीम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चलता रहा और इसी दौरान वह एक बच्चे की मां भी बन गईं।

पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप

कशिश का आरोप है कि इसी बीच उसके शौहर तस्लीम के इलाके में रहने वाली एक दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए। पीड़िता के मुताबिक अब तस्लीम इस्लाम में बहु विवाह की दलील देकर दूसरी शादी करने की जिद कर रहा है। इतना ही नहीं, वह दूसरी शादी करने के बाद कशिश को भी अपने साथ ही रखना चाहता है।

विरोध करने पर तलाक की धमकी

पीड़िता का कहना है कि जब उसने पति के इन अवैध संबंधों और दूसरी शादी का विरोध किया, तो तस्लीम उसे तलाक देने की धमकी देने लगा। आरोप है कि विरोध से नाराज होकर वह उसी महिला को साथ लेकर फरार हो गया है।

एसएसपी से लगाई गुहार

परेशान होकर कशिश बेगम ने अपने शौहर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली एसएसपी से मुलाकात की और मदद की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने कशिश की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके आरोपों में कितनी सच्चाई है।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप