गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 2 की मौत और कई घायल, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पलटी बस उत्तर प्रदेश एक महीने पहले 17
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। उधर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरा मामला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है।

कुत्ते को बचाने में पलटी मैजिक कार

जानकारी के अनुसार, मनोना धाम से अपनी बहन का इलाज कराकर लौट रहे लोग मैजिक कार में सवार थे। रास्ते में अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया और उसे बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

एक के बाद एक टकराती गईं गाड़ियां

हादसे के बाद पलटी मैजिक से घायलों को बाहर निकाला जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने मदद कर रहे लोगों को कुचल दिया। इसके बाद एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में पीछे से टकरा गईं। एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रैवलर ने भी एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़े लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मैजिक में सवार लोग मनोना धाम से चंडीगढ़ स्थित अपने घर लौट रहे थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

नोएडा में भी सड़क हादसा

दूसरी ओर, नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना पर नोएडा पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभालने में जुट गए।

चेतन तिवारी पाबना के उत्तर प्रदेश संवाददाता हैं और राज्य की राजनीति, प्रशासन तथा जमीनी मुद्दों को कवर करते हैं। लखनऊ में रहते हुए वे जिलों से लेकर विधानसभा तक की खबरें संतुलित रिपोर्टिंग के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। आम लोगों के मुद्दों और स्थानीय घटनाओं पर उनका खास फोकस रहता है।

आपकी प्रतिक्रिया?

Comments

https://pabna.in/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!

फेसबुक वार्तालाप