उपनाम: वित्तीय धोखाधड़ी
बालाघाट का 500 करोड़ का डबल मनी घोटाला: मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकराने समेत 8 गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट में करोड़ों का चूना लगाने वाले बहुचर्चित डबल मनी घोटाले के मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकराने को पुलिस ने हरिद्वार से धर दबोचा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस जालसाज के साथ उसके सात साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुफ्त प्रेशर कुकर बांटने के नाम पर बड़ा घोटाला: 138 महिलाओं के फिंगरप्रिंट लेकर निकाल लिया 1.31 करोड़ रुपये का फर्जी लोन
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक शातिर गिरोह ने सरकारी योजना का झांसा देकर 138 ग्रामीण महिलाओं के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट हासिल किए और उनके नाम पर 1.31 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी बैंक लोन उठा लिया।
उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ रुपये का शिक्षक एरियर घोटाला, CBI ने लखनऊ-अयोध्या समेत 14 जगहों पर मारा छापा
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एरियर भुगतान में करीब 4 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी को लेकर CBI ने यूपी के 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई इस जांच में अब तक पांच लोग नामजद हैं।