उपनाम: शादी
सीकर में शादी समारोह बना अखाड़ा, पटाखे को लेकर बारातियों और ग्रामीणों में जमकर चले लात-घूंसे
राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में एक शादी के दौरान पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर मारपीट हुई और पुलिस को दखल देना पड़ा।
मुजफ्फरपुर में भांजी की शादी में मामा की हत्या का सच आया सामने, डीजे संचालक निकला कातिल
बिहार के मुजफ्फरपुर में शादी समारोह के दौरान हुई रंजीत सहनी की मौत को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हर्ष फायरिंग का नहीं, बल्कि डीजे संचालक के साथ हुए विवाद के बाद की गई सुनियोजित हत्या का निकला।
फतेहपुर में दहेज के लोभी दूल्हे की करतूत, कार की मांग पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी के दौरान दूल्हे पक्ष की ओर से दहेज में कार की मांग और जेवर में कटौती किए जाने पर दुल्हन ने विवाह करने से साफ मना कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।
आकाश दीप और अक्षिता राज शादी के बंधन में बंधे, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने दी बधाई
भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने वाराणसी में आयोजित एक भव्य समारोह में अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया है। इस शादी में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।
पलामू की 80 साल पुरानी गणपति धर्मशाला: महज ₹23500 में कर सकते हैं शादी का आयोजन
झारखंड के पलामू जिले में स्थित मेदिनीनगर की गणपति धर्मशाला गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है, जहां मात्र ₹23500 में तीन दिनों के लिए बुकिंग की सुविधा मिलती है।
छत्तीसगढ़: नशे में धुत्त दूल्हे को मंडप में देख भड़की दुल्हन, शादी करने से किया साफ इनकार
जांजगीर-चांपा में एक दुल्हन ने अपनी शादी के मंडप में नशे में धुत दूल्हे को देख सात फेरे लेने से मना कर दिया। दुल्हन का कहना था कि वह एक शराबी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती।
महाराष्ट्र में बाल विवाह पर नकेल: अब शादी के कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि
महाराष्ट्र सरकार बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाने की तैयारी में है, जिसके तहत शादी के कार्ड पर जन्मतिथि छापना अनिवार्य हो सकता है।
डूंगरपुर: दुल्हन की विदाई के दौरान बवाल, बदमाशों ने बारात रोकी और चाचा के तोड़े दांत
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। विदाई के समय बारात का रास्ता रोकने का विरोध करने पर बदमाशों ने दुल्हन के चाचा पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनके 6 दांत टूट गए।
हिमाचल प्रदेश का बेटा बना यूरोप का दामाद, एस्टोनिया की युवती संग मंडी के विश्वजीत ने लिए सात फेरे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के एक युवक ने एस्टोनिया की रहने वाली युवती से विवाह किया है। यह शादी इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सुगौली में शादी के बीच मचा बवाल, नकली जेवर पकड़े जाने पर दुल्हन ने विवाह से किया इनकार
पूर्वी चम्पारण के बेलवतिया गांव में शादी की रस्मों के दौरान गहने नकली निकलने से हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने शादी तोड़ दी और खर्चे की भरपाई की मांग की है।
लखीसराय: बारात की जल्दी में खुद बिजली का काम करने लगा दूल्हा, लगा जोरदार करंट
बिहार के लखीसराय में शादी के दिन एक बड़ा हादसा हो गया, जहां दूल्हा खुद ही जनरेटर का तार ठीक करने लगा और करंट की चपेट में आ गया।
बाड़मेर में दर्दनाक सड़क हादसा: शादी से पहले दूल्हे और भाई की मौत, खुशियां मातम में बदली
बाड़मेर जिले में शादी की तैयारियों के बीच हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खरीदारी कर लौट रहे दूल्हे और उसके चचेरे भाई की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई।
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप विवाह बंधन में बंधने को तैयार, रोहतास के गांव में जश्न का माहौल
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को वाराणसी में शादी करेंगे। रोहतास जिले के बड्डी गांव में उनके पैतृक आवास पर शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में शाहरुख खान का जलवा, सिग्नेचर पोज से दुल्हन का दिन बनाया यादगार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी विवाह के बंधन में बंध गए। इस शादी समारोह में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहुंचकर महफिल में चार चांद लगा दिए।
Lakhimpur Kheri: घोड़ी और लग्जरी कारों को छोड़, 20 E-Rickshaw में सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचे दूल्हा
उत्तर प्रदेश के Lakhimpur Kheri में एक दूल्हे ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए 20 E-Rickshaw के काफिले के साथ बारात निकाली। इस अनोखी शादी में 150 बारातियों ने हिस्सा लिया।