उपनाम: शराब तस्करी
मुजफ्फरपुर में महिला शराब तस्करों का गिरोह बेनकाब, उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए लाती थीं खेप
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने पांच महिला शराब तस्करों को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश से शराब लाकर तस्करी का काम कर रही थीं।
वैशाली में शराब तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब: ट्रक में जीरा पानी की आड़ में छिपाई थी 6132 लीटर शराब
बिहार के वैशाली में पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जहां जीरा पानी की बोतलों के नीचे छिपाकर लाई जा रही 60 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है।
बिहार में अनोखी तस्करी: कमला नदी में तैरती मिलीं प्लास्टिक की बोरियां, खोला तो पुलिस के उड़ गए होश
बिहार के मधुबनी में शराब तस्करों ने तस्करी का बेहद चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। जयनगर पुलिस ने कमला नदी से बहकर आ रही हजारों लीटर नेपाली शराब बरामद कर तस्करों की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है।
शहडोल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगल के रास्ते तस्करी कर रहे शराब माफियाओं का भंडाफोड़, 15 लाख की आर्टिका कार और अंग्रेजी शराब जब्त
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले की धनपुरी पुलिस ने जंगल के रास्ते हो रही अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाकेबंदी कर एक लग्जरी आर्टिका कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई है।
बिहार में शराब तस्करी का अनोखा मामला: जनरेटर के अंदर बनाया सीक्रेट लॉकर, पुलिस ने 612 बोतलें पकड़ीं
बिहार के सुपौल में पुलिस ने शराब तस्करी के एक हैरान कर देने वाले तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने एक बड़े जनरेटर के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपा रखी थी।
गोपालगंज में शराब तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, यूपी का तस्कर जबड़े में गोली लगने से घायल
गोपालगंज के श्रीपुर थानाक्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों ने दारोगा को कुचलने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में यूपी के एक तस्कर के जबड़े में गोली लगी, जबकि एक दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से पुलिस ने पकड़ी लाखों की देसी शराब, मचा हड़कंप
इंदौर में एमवाई अस्पताल की पार्किंग में खड़े एक चार-पहिया वाहन से पुलिस ने 4.5 लाख रुपए की करीब 144 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है. फिलहाल गाड़ी का असली मालिक कौन है, यह साफ नहीं हो पाया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.