उपनाम: शिक्षा पहल
बिना ऐप और महंगी फीस के छात्रों का भविष्य संवार रहे पूर्व डीएसपी, फोन पर देते हैं मुफ्त मेंटरशिप
पटना के डॉ. अखिलेश कुमार एक अनोखी पहल के जरिए देश-विदेश के छात्रों को फोन पर निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवा रहे हैं। वे हर शाम 6 बजे से 9 बजे तक अपने फोन के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हैं।
जालोर: 12वीं के टॉपर्स को मलेशिया दिखाएंगे समाजसेवी रमेश जैन, जुलाई में होगी शैक्षणिक यात्रा
सांचौर-डूंगरी क्षेत्र के 12वीं बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को समाजसेवी रमेश कुमार जैन जुलाई में 5 दिवसीय मलेशिया शैक्षणिक भ्रमण पर भेजेंगे, जहां छात्र वहां के शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी केंद्रों और ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे।
गंडक तट पर अनूठी संस्कार शाला, जहां मुफ्त पढ़ाई के साथ बच्चे सीख रहे जीवन का सलीका
गंडक नदी के किनारे चल रही संस्कार शाला आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के साथ नैतिक मूल्य और जीवन जीने का सही तरीका भी सिखा रही है। स्थानीय लोग इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।
गरीब बच्चों की फीस का बोझ उठा रहे शीतल, हर माह दस विद्यार्थियों की पढ़ाई का जिम्मा
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में मोबाइल शोरूम संचालक शीतल आगीवाल ने 'डीजी टॉक शिक्षा योजना' शुरू की है, जिसके तहत हर महीने करीब दस जरूरतमंद बच्चों की एक महीने की स्कूल फीस भरी जाती है।