उपनाम: सुरक्षा अपडेट
जम्मू सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर, BSF की मुस्तैदी से नाकाम हुआ नापाक मंसूबा
जम्मू के कानाचक सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को सीमा सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर लिया है। अब सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही हैं।
नालागढ़ IED ब्लास्ट केस में NIA का बड़ा एक्शन, पंजाब की जेल से 3 और आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में नए साल के मौके पर हुए IED धमाके की जांच में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में तीन और गिरफ्तारियों के साथ अब तक कुल 6 लोगों को शिकंजे में लिया गया है।
दिल्ली: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, नेपाल बॉर्डर से की थी एंट्री
राजधानी दिल्ली के पुराने इलाके से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध तरीके से भारत में घुसकर काम कर रहा था।
खंडवा में जल्द स्थापित होगी पुलिस बटालियन, 5 हजार जवानों की तैनाती से सुरक्षा होगी अभेद्य
मध्य प्रदेश के खंडवा में पुलिस बटालियन की स्थापना की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 5 हजार से अधिक जवानों की तैनाती से जिले की कानून व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव आएगा।
जम्मू-कश्मीर: उरी में LoC के पास बारूदी सुरंग फटने से सेना के 2 जवान जख्मी, अन्य सड़क हादसों में 11 सुरक्षाकर्मी घायल
उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हुए सड़क हादसों में सुरक्षा बलों के 11 जवान घायल हुए हैं।
ईरान जाने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यात्रा टालने की दी सलाह
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें नागरिकों को अपनी यात्रा स्थगित करने और वहां मौजूद भारतीयों को अत्यधिक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।