उपनाम: साइबर सेल
ग्वालियर: सीए के एनजीओ खाते से 21 करोड़ की ठगी, भाजपा नेता पर 2 प्रतिशत कमीशन लेने का आरोप
ग्वालियर के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के साथ हुई 21.05 करोड़ रुपये की साइबर धोखाधड़ी की जांच में शाजापुर के भाजपा नेता का नाम सामने आया है। आरोपी ने अपने एनजीओ के बैंक खाते का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को 15 लेयर्स में घुमाया था।
उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बहराइच और फतेहपुर में 78 लाख से अधिक के मोबाइल बरामद
उत्तर प्रदेश के बहराइच और फतेहपुर जिलों में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 332 खोए हुए मोबाइल फोन खोज निकाले हैं, जिनकी कीमत ₹78 लाख से ज्यादा है।
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने चलाया सर्च ऑपरेशन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
मुंबई की मेयर को बम धमकी भरा ई-मेल, CMO और BSE का भी नाम; सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
मुंबई की मेयर को मिले धमकी भरे ई-मेल में उनकी कार और दफ्तर को बम से उड़ाने की बात कही गई है, जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का भी जिक्र है। पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन बिल्ली खरीदना पड़ा भारी, WhatsApp पर 'पेट शॉप' के नाम से युवक से ठगे हजारों रुपये
चूरू में एक युवक इंटरनेट पर बिल्ली बेचने का विज्ञापन देखकर साइबर ठगी का शिकार हो गया और ठगों ने अलग-अलग किश्तों में करीब 11 हजार रुपये ऐंठ लिए।