उपनाम: राजस्थान पुलिस
जयपुर में अजीब चोरी: अंगूठी खरीदने आई युवती ने उड़ाए 20 लाख के गहने, पकड़े जाने पर कहा- मुझे जेल जाना है
जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में एक युवती सोने की अंगूठियों से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गई, लेकिन दुकानदार ने पीछा कर उसे धर दबोचा। आरोपी युवती के पास से मिर्च स्प्रे भी बरामद हुआ है।
खाटूश्यामजी और सालासर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 30 सितंबर तक होगा सभी धार्मिक स्थलों का सिक्योरिटी ऑडिट
खाटूश्यामजी और सालासर जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों पर बढ़ती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए सरकार ने सुरक्षा नीति बदलने का फैसला लिया है। प्रदेश भर के पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा ऑडिट के लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा तय की गई है।
राजस्थान: लूट के बाद महिलाओं का भेष बदलकर जंगल में छिप गए थे अपराधी, पुलिस ने पांचों को पकड़ा
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में चौरासी थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो गिरफ्तारी से बचने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर पहाड़ियों में छिपे बैठे थे।
कोटा में हनीट्रैप का पर्दाफाश, 96 हजार रुपये की वसूली करने वाली 5 हजार की इनामी युवती गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने अपहरण और हनीट्रैप के एक मामले में फरार चल रही एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने झूठे दुष्कर्म केस की धमकी देकर एक व्यक्ति से बड़ी रकम ऐंठी थी।
उदयपुर का शाही ओबेरॉय उदयविलास होटल बना धोखाधड़ी का शिकार, परिवार 5.74 लाख का बिल चुकाए बिना हुआ फरार
झीलों की नगरी उदयपुर में एक आलीशान होटल के साथ धोखाधड़ी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दिल्ली का एक परिवार 10 दिनों तक शाही सुख-सुविधाएं भोगने के बाद लाखों का बकाया बिल चुकाए बिना ही चुपचाप निकल गया।
राजस्थान: बहू की हत्या के बाद अब पिता के किए टुकड़े, जमानत पर आए मां-बेटे की दरिंदगी से दहला जयपुर
जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पत्नी और बेटे पहले भी बहू की हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे और चार महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए थे।
टोंक पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, 30 लाख की धोखाधड़ी के साथ 7 गिरफ्तार
टोंक में डीएसटी की टीम ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को दबोचा है। यह गिरोह फर्जी निवेश लिंक के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाता था और अब तक 30 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
ट्रेलर का इस्तेमाल कर चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 650 किलोमीटर पीछा कर दबोचे गए 5 आरोपी
नागौर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए 18 चक्का ट्रेलर का उपयोग करता था। सात दिनों तक चले पीछा करने के अभियान के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नौकरी छोड़कर गूगल से सीखा नशीले पदार्थ बनाना, 28 साल के युवक के 100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश
राजस्थान के नागौर में एक 28 वर्षीय युवक को MDMA ड्रग्स बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने ऑनलाइन तरीके सीखकर करोड़ों का काला कारोबार शुरू किया था।
धौलपुर सनसनी: सोशल मीडिया पर रील बनाने की जिद में दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, 24 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी
राजस्थान के धौलपुर में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक नाबालिग ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
उदयपुर में सनसनीखेज डबल मर्डर: लापता पति-पत्नी की हत्या कर संदूक में बंद किए शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
राजस्थान के उदयपुर में एक दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर उनके शवों को घर के संदूक में छिपाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है।
झालावाड़ में पुलिस का बड़ा एक्शन, बाइक चोरी करने वाले गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने 11 चोरी की गई बाइक बरामद कर 5 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जयपुर के बस्सी में उधार कपड़ा न मिलने पर बवाल, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के सभी 6 आरोपी 16 घंटे में गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण के बस्सी इलाके में उधार कपड़े नहीं देने पर कुछ युवकों ने एक दुकान में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 16 घंटे में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टोंक में नकली सोने से बैंक को चूना लगाने वाला गिरोह पकड़ाया, 7 ठग गिरफ्तार
राजस्थान के टोंक में बैंक से गोल्ड लोन लेने के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, पुलिस ने 7 आरोपियों को धर दबोचा है।
बाड़मेर में मानवता शर्मसार: 14 वर्षीय नाबालिग का सात महीने तक किया यौन शोषण, सब्जी विक्रेता पर मामला दर्ज
राजस्थान के बाड़मेर में एक सब्जी विक्रेता द्वारा 14 साल के किशोर का लगातार सात महीने तक यौन शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।