उपनाम: पुरानी रंजिश
लातूर में पुरानी रंजिश का खौफनाक बदला, घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को किया आग के हवाले
महाराष्ट्र के लातूर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जलाने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस इसे पुरानी रंजिश का मामला मानकर जांच कर रही है।
नूंह में पुरानी रंजिश का खूनी अंत, युवक की हत्या कर फेसबुक पर किया ऐलान- भाई की मौत का बदला लिया
हरियाणा के नूंह में 8 साल पुरानी दुश्मनी के चलते 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका जिम्मा लिया है।
उदयपुर में खूनी रंजिश: तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने महिला को कुचला, मौत से इलाके में दहशत
उदयपुर के कपिल विहार इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक महिला को गाड़ी से टक्कर मार दी गई, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
दिल्ली के मंगोलपुरी में पुरानी रंजिश के चलते खूनी खेल: 45 वर्षीय महेश की चाकू मारकर हत्या, भाई गंभीर रूप से घायल
दिल्ली के मंगोलपुरी में पुरानी दुश्मनी के कारण 4-5 हमलावरों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई महेश की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई अस्पताल में भर्ती है।
बागपत में टेंट कारोबारी और बेटे पर गोलियों की बौछार, इलाज के दौरान दोनों की मौत
बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बदमाशों ने टेंट व्यापारी और उसके बेटे को गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान दोनों की जान चली गई। 2015 के एक पुराने मुकदमे की रंजिश इस वारदात की वजह बताई जा रही है।
पुरानी रंजिश में दहकी कार: शीशे तोड़कर डाला पेट्रोल और लगा दी आग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
झुंझुनूं के बसंत विहार में अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़कर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी, जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।