उपनाम: पेड्डी
Peddi बनाम Bandar: राम चरण की 'पेड्डी' के आगे फीकी पड़ी बॉबी देओल की 'बंदर', कमाई में 230 करोड़ का फासला
बीते हफ्ते रिलीज हुईं 'पेड्डी' और 'बंदर' के बीच बॉक्स ऑफिस का मुकाबला अब एकतरफा हो चुका है। राम चरण की 'पेड्डी' जहां ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं बॉबी देओल की 'बंदर' काफी पीछे रह गई है और दोनों के बीच 230 करोड़ का सीधा फर्क दर्ज किया गया है।
राम चरण की 'पेड्डी' का धमाकेदार आगाज, पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 4 दिनों में पार किया 150 करोड़ का आंकड़ा
जाह्नवी कपूर और राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और चार दिनों में 150 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है।
वरुण धवन की फिल्म ने पहले दिन कमाए 11 करोड़, राम चरण की 'पेड्डी' ने दो दिन में बटोरे 150 करोड़, देखें पूरा हिसाब
वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' ने रिलीज के पहले दिन 11 करोड़ रुपये कमाए, जबकि राम चरण और जाह्नवी कपूर की 'पेड्डी' ने महज दो दिनों में 150 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हासिल कर लिया है।
दो दिन में ही 100 करोड़ के पार 'पेड्डी', बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कार्तिक आर्यन की फिल्म का रिकॉर्ड ध्वस्त
राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत 'पेड्डी' ने रिलीज के दूसरे ही दिन घरेलू बाजार में कुल 96.40 करोड़ कमाकर 'चंदू चैंपियन' का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है, जबकि दुनिया भर में इसका आंकड़ा 150.49 करोड़ तक पहुंच गया है।
बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी? 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' का पहले दिन का हाल
वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और अनुराग कश्यप-बॉबी देओल की 'बंदर' 05 जून 2026 को रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन औसत रहा और आगे की कमाई वीकेंड के वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर करेगी।
बॉबी देओल से राम चरण तक: इस हफ्ते बड़े पर्दे पर तीन सितारों का जलवा, अनोखी फिल्मों से मनोरंजन की भरमार
इस हफ्ते सिनेमाघरों में राम चरण, बॉबी देओल और वरुण धवन की फिल्में दस्तक दे चुकी हैं। स्पोर्ट्स एक्शन से लेकर डार्क कॉमेडी थ्रिलर और बेफिक्र हंसी तक, दर्शकों के लिए हर मिजाज का सिनेमा मौजूद है।
पेड्डी बॉक्स ऑफिस: पहले दिन 100 करोड़ से बस इतनी दूर रही राम चरण की 'पेड्डी', ओपनिंग पर मचाया तहलका
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में 51 करोड़ की नेट कमाई कर ली और दुनिया भर में 112.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन पार कर गई।
RRR के बाद राम चरण की वापसी, 'पेड्डी' की ओपनिंग डबल डिजिट में होने के आसार, चलेगा स्टारडम का असर
राम चरण और जाह्नवी कपूर की एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज से पहले ही फिल्म ने तेज एडवांस बुकिंग के साथ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है।
रिलीज से पहले ही 'पेड्डी' ने बटोरी सुर्खियां, राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म तगड़ी कमाई को तैयार
राम चरण और जाह्नवी कपूर अभिनीत स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और रिलीज से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा चुकी है।