उपनाम: नशा तस्करी
सूरत रेलवे स्टेशन पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ की कोकीन के साथ यात्री गिरफ्तार
दिल्ली से मुंबई जा रही ट्रेन में DRI ने छापेमारी कर 2 किलो नशीला पदार्थ बरामद किया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, 203 ग्राम चिट्टे के साथ कई गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 203 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पंजाब तक फैले इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आपूर्...
हिमाचल प्रदेश: ड्रग तस्कर महमूद अली पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4.41 करोड़ की संपत्ति जब्त
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए ड्रग माफिया महमूद अली की करोड़ों की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। जांच में सामने आया कि तस्कर ने फर्जी कंपनियों की आड़ में काली कमाई से 13 वाहन और 3 मकान बनाए थे।
बीकानेर में नशे के कारोबार पर शिकंजा, घर से 13,300 नशीली गोलियां जब्त, महिला हिरासत में
बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र में पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल विभाग की संयुक्त छापेमारी में एक घर से 13,300 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद हुईं। इस मामले में अंजू देवी नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उड़ता हिमाचलः सुंदरनगर में चिट्टे के साथ एक ही परिवार के चार सदस्य धराए, कार में सवार थे मां-बेटा सहित बेटी और बहू
सुंदरनगर के कांगू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों को कार से 6.650 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा, जबकि मनाली में तरनतारन की एक महिला से 15.240 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
हनुमानगढ़: नशा तस्करी पर ANTF छापे में हंगामा, धक्का-मुक्की के बीच आरोपी फरार
हनुमानगढ़ के खुंजा इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कार्रवाई के दौरान लोगों ने विरोध और धक्का-मुक्की की, जिसका लाभ उठाकर संदिग्ध आरोपी मौके से भाग निकले। जंक्शन थाने में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज किया गया है।
हरियाणा: यमुनानगर में बेरोजगार युवक के घर पुलिस का छापा, मिला 10 लाख से ज्यादा कैश और 60 हजार के बंद हो चुके पुराने नोट
यमुनानगर के गांव सारन में 'ऑपरेशन 2.0' के तहत हुई छापेमारी में सुभाष नामक व्यक्ति के घर से 10 लाख 37 हजार रुपये नकद और 60 हजार रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट बरामद हुए। पुलिस रकम के स्रोत की जांच में जुटी है।