उपनाम: महाराष्ट्र क्राइम
नालासोपारा में कैफे के बाहर मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या
महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक कैफे के बाहर दो नाबालिगों के बीच हुई मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें एक किशोर की जान चली गई।
हिंगोली: इंडियन ऑयल के मैनेजर की चाकू गोदकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार; हरदीप सिंह पुरी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के हिंगोली में ड्यूटी के दौरान इंडियन ऑयल के मैनेजर महेश शेलके की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र: पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे इंडियन ऑयल अधिकारी की 7 बार चाकू मारकर हत्या
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में इंडियन ऑयल के एक अधिकारी की उस समय हत्या कर दी गई जब वे एक पेट्रोल पंप को सील करने पहुंचे थे। पेट्रोल पंप संचालक के बेटे ने अधिकारी के सीने में सात बार चाकू घोंपकर बेरहमी से उनकी जान ले ली।
ठाणे के कल्याण में सरेआम लूट, बैंक से महज 100 मीटर दूर व्यापारी से छीने 40 लाख रुपये
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को निशाना बनाया। पूरी घटना बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
महाराष्ट्र: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, चिकन करी के मामूली झगड़े में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
चंद्रपुर जिले में रक्षाबंधन का त्योहार एक खूनी खेल में तब्दील हो गया, जहां चिकन करी को लेकर हुए विवाद के बाद बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की जान ले ली।
महाराष्ट्र के नंदुरबार में यौन शोषण का काला खेल: अश्लील सामग्री के साथ एक आरोपी हिरासत में
महाराष्ट्र के नंदुरबार में बच्चों और युवाओं के यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक संदिग्ध को अश्लील वीडियो और तस्वीरों के साथ पकड़ा है।
नागपुर मर्डर मिस्ट्री: शादी के विवाद में पुल से धक्का देकर बॉयफ्रेंड ने ली प्रेमिका की जान, 36 घंटे में हुआ खुलासा
नागपुर के कान्हान नदी पुल हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है, जिसमें मृतका के प्रेमी को ही गिरफ्तार किया गया है।
हनुमान जी के चरणों में सिर झुकाया और फिर तोड़ दिया मंदिर का ताला, चोरी हुए महज 170 रुपये
मुंबई के मीरा रोड स्थित एक हनुमान मंदिर में चोरी की अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां चोर ने दर्शन करने के बाद दानपेटी पर हाथ साफ किया। वहीं, दूसरी घटना में वाशिम के एक अस्पताल से पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बाइक चोरी का मामला सामने आया है।
मुंबई में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 13 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ते हुए शहर के 13 विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई मई महीने में पकड़ी गई मेफेड्रोन फैक्ट्री की जांच का हिस्सा है।
ठाणे: बिल मांगने पर भड़का मरीज, अस्पताल बुलाकर डॉक्टर और स्टाफ को रॉड-डंडों से पिटवाया
महाराष्ट्र के कल्याण में इलाज का बिल चुकाने को लेकर हुए विवाद में एक मरीज ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया।
महाराष्ट्र के बीड में खौफनाक वारदात: जमीन किसी और को बेचने पर पड़ोसी ने तलवार से काट दी उंगलियां
महाराष्ट्र के बीड जिले में एक परिवार पर पड़ोसी द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है, जिसमें जमीन विवाद के चलते दो लोगों की उंगलियां काट दी गईं।
सांगली: प्रेम प्रसंग में युवक की खुदकुशी, मां ने लगाया धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप
महाराष्ट्र के सांगली में 19 वर्षीय युवक दुर्वांक शेवाले ने आत्महत्या कर ली। पीड़ित की मां ने एक मुस्लिम युवती और उसके साथी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पुणे केतन हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के बदले तेवर, 12 दिन बाद बोले- सबूत पेश करें, आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा
पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता का रुख पूरी तरह बदल गया है। घटना के 12 दिन बाद सिया की मां ने कहा कि केवल आरोप लगाने से न्याय नहीं होगा, ठोस सबूत अदालत में पेश किए जाने चाहिए।
नांदेड ऑनर किलिंग: प्रेमी सक्षम के शव से शादी करने वाली आंचल अब घर छोड़ गई, पिता का सदमे से निधन
नांदेड के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले में सक्षम ताते के शव से शादी की रस्में निभाने वाली आंचल मामिदवार करीब साढ़े तीन महीने बाद ताते परिवार का घर छोड़कर चली गई। इसी बीच बेटे की मौत के सदमे से सक्षम के पिता का भी निधन हो गया।
पति को चिकन राइस लाने भेजा, प्रेमी से करा दी हत्या; फोन पर बोली पत्नी— 'कार्यक्रम ओके'
बीड में किरण सोनवणे की हत्या को सड़क हादसा बताने की कोशिश हुई, लेकिन जांच में पता चला कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और एक साथी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।