उपनाम: खंडवा न्यूज
खंडवा में भारी बारिश का अलर्ट, जिले के सभी स्कूलों में 31 जुलाई को अवकाश की घोषणा
मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर खंडवा जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।
सड़क के गड्ढों पर विधायक का अजीबोगरीब तर्क, कहा- 100 की गड्डी में एक नोट मैला हो तो 99 की तारीफ करें
मध्य प्रदेश के खंडवा-मूंदी मार्ग की बदहाली और सड़क हादसों पर मांधाता के विधायक नारायण पटेल ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने खराब सड़क की तुलना रुपयों की गड्डी से करते हुए जनता को नसीहत दी है।
खंडवा के शुभम की सफलता की कहानी: उधार के पैसों से शुरू किया काम, आज 14 लोगों को दे रहे रोजगार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के निवासी शुभम पटेल ने 12वीं के बाद नौकरी की तलाश में समय बर्बाद करने के बजाय अपना खुद का व्यवसाय चुना। आज वे अपने भोजनालय के जरिए न केवल लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि 14 लोगों को आजीविका भी दे रहे हैं।
किसान की बेटी ने सरकारी स्कूल से पढ़कर हासिल किया मेडिकल कॉलेज में दाखिला, कोमल पटेल की संघर्ष गाथा
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की कोमल पटेल ने सीमित संसाधनों और सरकारी स्कूल की पढ़ाई के बावजूद NEET में सफलता का परचम लहराया है। उन्होंने YouTube की मदद से अपनी तैयारी को मुकाम तक पहुंचाया और अब जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही हैं।
खंडवा की बदलेगी तकदीर: 233 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे को मिली केंद्र की मंजूरी, गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़ेगा कनेक्शन
मध्य प्रदेश के खंडवा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने बैतूल से जुलवानिया तक बनने वाले नेशनल हाईवे-347बी को 4415.60 करोड़ रुपए की लागत से मंजूरी दे दी है।
दादाजी धूनीवाले मंदिर में लगेगा 100 करोड़ का मकराना मार्बल, सांसद-कलेक्टर ने मकराना जाकर परखी गुणवत्ता
खंडवा में श्री दादाजी धूनीवाले के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का मकराना मार्बल लगाया जाएगा। पत्थर की गुणवत्ता परखने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और कलेक्टर समेत एक दल राजस्थान के मकराना पहुंचा।
गांव की प्यास बुझाने निकले दो किसान, फसल छोड़ी पर 5 हजार लोगों को दे रहे पानी
खंडवा के बांगड़दा गांव में दो किसानों ने इस बार गर्मी की फसल छोड़कर अपने कुएं पंचायत की टंकी से जोड़ दिए, जिससे करीब 4 से 5 हजार लोगों को लगातार पीने का पानी मिल रहा है।