उपनाम: कर्नाटक न्यूज
कर्नाटक: धारवाड़ में डॉक्टर की नृशंस हत्या, आठ साल का बेटा घायल, पत्नी हिरासत में
कर्नाटक के धारवाड़ में एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट की उनके घर में हत्या कर दी गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक डॉक्टर की पत्नी को हिरासत में लिया है।
उत्तर कन्नड जिले में सड़क हादसे का कहर, ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 6 की मौत
कर्नाटक के उत्तर कन्नड जिले में अराबैल घाट के पास एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कर्नाटक के मंड्या में कावेरी नदी का कहर, फोटो खींचने के दौरान एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबकर मौत
कर्नाटक के मंड्या जिले में मुत्तथी के पास कावेरी नदी में सेल्फी लेने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से जान चली गई। बचाव कार्य के दौरान दो अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
मैसूरु में दिल दहला देने वाली घटना: शादी से एक दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने की आत्महत्या
कर्नाटक के मैसूरु में एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका की अगले दिन शादी होनी थी, लेकिन एक युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद परिवार ने यह कदम उठाया।
धर्मस्थला विवाद में नया मोड़: मुख्य आरोपी चिन्नय्या ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार, बोला- सिर्फ मुझ पर ही कार्रवाई क्यों?
धर्मस्थला को बदनाम करने के मामले के मुख्य आरोपी चिन्नय्या ने कर्नाटक हाईकोर्ट का रुख किया है और कहा है कि साजिश रचने वाले बाकी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उसने इस केस में 200 करोड़ रुपये के बजट और केरल से फंडिंग जैसे चौंकाने वाले दावे किए हैं।