उपनाम: कर्नाटक क्राइम
बेंगलुरु: घर में अर्थी थी और बाहर चोरों का डेरा, परंपरा के नाम पर खुला दरवाजा छोड़ना पड़ा बहुत भारी
बेंगलुरु में एक परिवार के मुखिया का अंतिम संस्कार करने के दौरान चोरों ने उनके खाली घर को निशाना बनाया। घर में दीया जलाने की एक पुरानी परंपरा के तहत मुख्य दरवाजा खुला छोड़ा गया था, जिसका फायदा उठाकर लुटेरे लाखों के गहने ले उड़े।
पत्नी को मंदिर ले जाकर प्रसाद के बहाने जहर पिलाया, फिर गला घोंटकर की हत्या; ऐसे खुला राज
कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति ने प्रेम संबंध की राह से पत्नी को हटाने के लिए उसे मंदिर ले जाकर प्रसाद के नाम पर जहरीला जूस पिलाया और बाद में गला घोंटकर मार डाला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आने पर आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, लिव-इन में बदली; फिर बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर मार डाला और वकील को बताकर हुआ फरार
बेंगलुरु के मल्लेश्वरम इलाके में 20 वर्षीय युवती अनुषा की उसके लिव-इन पार्टनर ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद अपने वकील को वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद मामला सामने आया।
बेंगलुरु में युवती की हत्या, आरोपी ने परिजनों को फोन कर दी धमकी — 'बेटी को मार डाला, जो करना है कर लो'
बेंगलुरु के तुलसीनगर में 22 वर्षीय युवती भवानी एस. की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपी चंद्रशेखर ने खुद युवती के पिता को फोन कर हत्या की जानकारी दी और धमकी दी।
ऑनलाइन गेम की लत ने उजाड़ दिया घर! बेटे ने सोते परिवार पर चलाया चाकू, पिता और बहन की मौत, मां की हालत नाजुक
कर्नाटक के कोप्पल में पबजी गेम के जुनून में डूबे 18 वर्षीय बेटे ने रात के अंधेरे में सोते हुए परिवार पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें पिता और बहन की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल है। आरोपी ने वारदात के बाद खुद की जान लेने की भी कोशिश की।
इंस्टाग्राम चैट ने खोली पाकिस्तानी साजिश, पुणे में बड़ी वारदात की थी तैयारी
कर्नाटक के तुमकूरु में 24 वर्षीय युवक अल्ला बख्शू को पाकिस्तान स्थित संदिग्ध आतंकी के साथ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंस्टाग्राम चैट में पुणे में एक व्यक्ति की हत्या की योजना और देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी बातचीत के सुराग मिले हैं।