उपनाम: गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरपुर में आभूषण कारोबारी की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, घर से सिर्फ 50 मीटर दूर वारदात
मुजफ्फरपुर के माधोपुर हाट में दुकान बंद कर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी दीपक कुमार साह को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने पत्नी के सामने तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस लूट समेत कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
समस्तीपुर में घर में सोते युवक पर खिड़की से अंधाधुंध फायरिंग, सीने में पांच गोली लगने से मौत
बिहार के समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में सो रहे मोनू झा पर खिड़की से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। सीने में पांच गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
शिमला में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका मीनाक्षी मित्तल को अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
हिमाचल: शिमला के संजौली में स्कूल परिसर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दागी गईं तीन गोलियां
शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल परिसर में मनीषा मित्तल नाम की युवती को तीन गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। प्रॉपर्टी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है और पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है।