उपनाम: गुजरात क्राइम
गुजरात: कच्छ में नकली शराब बनाने वाली बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में केमिकल और बोतलें बरामद
गुजरात के कच्छ जिले में पुलिस ने एक अवैध नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और हजारों की संख्या में बोतलें जब्त की गई हैं।
वडोदरा में खौफनाक सुसाइड: पैर पर सुसाइड नोट लिखकर विवाहिता ने दी जान, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप
गुजरात के वडोदरा में 31 साल की एक महिला ने ससुराल वालों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगा ली, मरने से पहले उसने अपने पैर पर मार्मिक संदेश लिखा था।
वडोदरा के मालाबार गोल्ड शोरूम में महिला की चोरी का प्रयास नाकाम, मुंह में छिपाए सोने-हीरे के गहने सीसीटीवी में कैद
वडोदरा के रेसकोर्स इलाके के मालाबार गोल्ड शोरूम में एक महिला ने ग्राहक बनकर लाखों रुपये के सोने-हीरे के गहने मुंह में छिपा लिए, लेकिन स्टाफ की सतर्कता से वह मौके पर ही पकड़ी गई।
'I quit bye world' स्टेटस लिखकर युवक ने 13वीं मंजिल से लगाई छलांग, CCTV में कैद हुई घटना
वलसाड़ की सरदार हाइट्स सोसायटी में 22 वर्षीय युवक ने इमारत की 13वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने स्टेटस में 'I quit bye world' लिखा था और पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
गुजरात: वडोदरा में 'आप' के शहर अध्यक्ष अशोक ओझा गिरफ्तार, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के संगीन इल्जाम
वडोदरा में आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अशोक ओझा को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने ओझा के साथ-साथ उसके बेटे, पत्नी और बेटी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।