उपनाम: बांसवाड़ा
बांसवाड़ा: ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में डूबा नौकर, मालिक के घर से उड़ाए 10 लाख के गहने
बांसवाड़ा के कसारवाड़ी में एक घरेलू नौकर ने ऑनलाइन गेमिंग का कर्ज उतारने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर आरोपी को धर दबोचा और चोरी का माल बरामद कर लिया।
बांसवाड़ा के पाटन में आधी रात तलवारधारी बदमाशों का हमला, तीन लोग घायल, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में कलिंजरा थाना क्षेत्र के पाटन गांव में आधी रात को लूट के इरादे से आए बदमाशों ने तलवारों से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों को जख्मी कर दिया। वारदात के बाद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बारां में कूलर से करंट लगने से तीन सगी बहनों की मौत, बांसवाड़ा में दामाद ने की सास की हत्या
बारां जिले के फतेहपुर गांव में कूलर में करंट उतरने से तीन मासूम बहनों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं बांसवाड़ा में एक दामाद ने अपनी सास की गला रेतकर हत्या कर दी।
बांसवाड़ा में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का जानलेवा हमला, शोर मचाने पर बची जान
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक वृद्ध किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और शोर मचाने के कारण तेंदुए को वहां से भागना पड़ा।
राजस्थान: डेढ़ महीने में 19 प्रसूताओं की मौत पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, सवाल पूछने पर हंसते हुए बोले- 'ब्रेक के बाद मिलते हैं'
राजस्थान में पिछले डेढ़ महीने के भीतर 19 गर्भवती महिलाओं की मौत के गंभीर मामले सामने आए हैं। इस मुद्दे पर बुलाई गई उच्च स्तरीय बैठक के बाद जब मीडिया ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर से सवाल किए, तो वे टालमटोल करते हुए आगे बढ़ गए।
मानसून की छुट्टियों के लिए बांसवाड़ा है बेस्ट डेस्टिनेशन, कम बजट में मिलेगा विदेश जैसा एहसास
अगर आप मानसून के दौरान हरियाली और झरनों के बीच सुकून के पल तलाश रहे हैं, तो राजस्थान का बांसवाड़ा आपके लिए एक किफायती और शानदार विकल्प साबित हो सकता है।