उपनाम: बिहार शराबबंदी
फारबिसगंज में अनोखा खुलासा: सब्जी के ठेले की आड़ में बेची जा रही थी देसी शराब, एक तस्कर गिरफ्तार
फारबिसगंज में पुलिस ने एक तस्कर को सब्जी के ठेले से शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।
मुजफ्फरपुर में महिला शराब तस्करों का गिरोह बेनकाब, उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए लाती थीं खेप
बिहार के मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने पांच महिला शराब तस्करों को विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से उत्तर प्रदेश से शराब लाकर तस्करी का काम कर रही थीं।
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल: पटना में नशे में धुत मिला पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
बिहार की राजधानी पटना में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू कराने वाली पुलिस खुद सवालों के घेरे में है। रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी का शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वैशाली में शराब तस्करी का अनोखा तरीका बेनकाब: ट्रक में जीरा पानी की आड़ में छिपाई थी 6132 लीटर शराब
बिहार के वैशाली में पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जहां जीरा पानी की बोतलों के नीचे छिपाकर लाई जा रही 60 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त की गई है।
बिहार में अनोखी तस्करी: कमला नदी में तैरती मिलीं प्लास्टिक की बोरियां, खोला तो पुलिस के उड़ गए होश
बिहार के मधुबनी में शराब तस्करों ने तस्करी का बेहद चौंकाने वाला तरीका अपनाया है। जयनगर पुलिस ने कमला नदी से बहकर आ रही हजारों लीटर नेपाली शराब बरामद कर तस्करों की बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है।
बिहार में शराब तस्करों की नींद उड़ा रही है 'पूजा', मिट्टी के नीचे छिपाई शराब भी नहीं बचती इससे
भोजपुर में उत्पाद विभाग के प्रशिक्षित डॉग 'पूजा' ने शराब माफियाओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, अपनी सूंघने की शक्ति से वह जमीन के अंदर छिपाई गई शराब का भी सटीक पता लगा लेती है।
बिहार में शराब तस्करी का अनोखा मामला: जनरेटर के अंदर बनाया सीक्रेट लॉकर, पुलिस ने 612 बोतलें पकड़ीं
बिहार के सुपौल में पुलिस ने शराब तस्करी के एक हैरान कर देने वाले तरीके का खुलासा किया है। तस्करों ने एक बड़े जनरेटर के भीतर गुप्त तहखाना बनाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपा रखी थी।