उपनाम: अनंत सिंह
क्या जदयू से अनंत सिंह का मोहभंग हो गया? ललन सिंह पर तंज और जन सुराज के साथ बढ़ती नजदीकियों के सियासी मायने
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट के चुनाव के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के बगावती तेवर जदयू के भीतर बड़े संकट का संकेत दे रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के प्रति उनकी नाराजगी और जन सुराज की ओर झुकाव ने बिहार की राजनीति में नए समीकरण पैदा कर दिए हैं।
पटना स्नातक सीट पर जेडीयू उम्मीदवार के खिलाफ बाहुबली अनंत सिंह का खुला मोर्चा, मूंछों पर ताव देकर दिया चैलेंज
मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर दिया है। मूंछों पर ताव और 20 करोड़ रुपये की शर्त के साथ यह लड़ाई अब दिलचस्प मोड़ ले चुकी है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के विवादित बोल: बोले- 'ग्लोबल बैठकों में पाकिस्तान नंबर वन, भारत में बांग्लादेश जैसे तख्तापलट की तैयारी'
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने एक बैठक के दौरान पाकिस्तान और भारत के अंतरराष्ट्रीय स्थान की तुलना करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने भारत में तख्तापलट की आशंका जताने के साथ आरजेडी पर भी निशाना साधा।
अनंत सिंह की बगावत से जेडीयू की मुश्किलें बढ़ीं, MLC चुनाव में अनुज सिंह के लिए प्रचार पर अड़े
बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बागी रुख ने सत्ताधारी गठबंधन की चिंता बढ़ा दी है, जबकि जेडीयू और जनसुराज पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।
अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- 242 विधायकों पर भारी है यह नेता
बांकीपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद प्रशांत किशोर को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने प्रशांत किशोर की जमकर सराहना की है और उन्हें ईमानदार बताया है।
बांकीपुर में बीजेपी की करारी हार पर बोले जेडीयू विधायक अनंत सिंह, जनता में नीतीश कुमार को हटाने का गुस्सा
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि जनता के बीच नीतीश कुमार को पद से हटाने को लेकर गहरी नाराजगी है, जिसका सीधा असर चुनाव नतीजों पर दिखा है।
बिहार: आर्म्स एक्ट मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
गोपालगंज के मीरगंज थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में मोकामा के विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है।
गोपालगंज विवाद के बाद डांसर रचना तिवारी ने मोकामा विधायक अनंत सिंह से की मुलाकात, मांगा आशीर्वाद
गोपालगंज के महम्मदपुर में हुए अश्लील डांस और हथियारों के प्रदर्शन के विवाद के बाद डांसर रचना तिवारी ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
हथियार प्रदर्शन मामले में अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत, सभी नौ आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत
गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत कुल नौ आरोपियों को हथियार प्रदर्शन से जुड़े मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। यह राहत ऐसे समय मिली है जब इस केस की जांच अब सीआईडी कर रही है।
गोपालगंज कोर्ट का बड़ा फैसला, अनंत सिंह और गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर 15 जून तक रोक
गोपालगंज की एमपी-एमएलए अदालत ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की तत्काल गिरफ्तारी पर लगी रोक को 15 जून तक जारी रखा है। फॉरेंसिक रिपोर्ट पेश न होने के कारण सुनवाई आगे बढ़ा दी गई।